फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन के नाम पर 22 लाख, नौकरी का झांसा देकर 1.20 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जमीन दिलाने में झोलकर 22 लाख तो नौकरी के नाम पर डेढ़ लाख रुपये जालसाजों ने हड़प लिए। पीड़ितों की शिकायत पर सोमवार को पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष फरेंदा प्रशांत कुमार पाठक के अनुसार, आरोपी रामचंद्र यादव निवासी फरेंदा बुजुर्ग और दिवाकर यादव निवासी धर्मपुर पीपीगंज के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के लोहरपुरवा गांव के रहने वाले शिवम मिश्र जमीन की खरीद-फरोख्त करते हैं। इनके रिश्तेदार दिनेश चंद्र निवासी रामजानकी नगर बशारतपुर थाना शाहपुर जिला गोरखपुर व अनुराग, सत्यम मिश्र निवासी फरेंदा खुर्द थाना फरेंदा जिला महराजगंज, ब्रह्मदेव दुबे निवासी बाजारडीह थाना फरेंदा जिला महराजगंज ने मिलकर जमीन खरीदने की योजना बनाई। रामचंद्र यादव निवासी महदेवा बुजुर्ग थाना फरेंदा व उसके रिश्तेदार दिवाकर यादव निवासी धर्मपुर थाना पीपीगंज, गोरखपुर से जमीन खरीदने के लिए सात जुलाई 2022 को सौदा हुआ। आरोप है कि ग्राम महदेवा बुजुर्ग जमीन के लिए कुल 22 लाख रुपये दिए गए लेकिन बैनाम नहीं किया। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
मेडिकल काॅलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पा 1.20 लाख
देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के भटौली बुजुर्ग गांव के सोहन निषाद धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं। यह रोजगार की तलाश में थे तो इनकी मुलाकात महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के नवीगंज गांव के अजय यादव व भोला से हुई। दोनों अपने आप को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर का कर्मचारी बताए। संविदा पर बीआरडी मेडिकल काॅलेज में नौकरी लगवाने की बात कहे। इसके लिए 1.20 लाख रुपये ले लिए। पनियरा थाने के प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह के अनुसार, आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें