सहजनवां इलाके का मामला, पुलिस कर रही जांच
सहजनवां। उज्जीखोर की एक महिला को भूमि दिलाने के नाम पर जालसाजों ने उससे 10 लाख रुपये हड़प लिए। अब रुपये वापस मांगने पर आरोपी गुंडा भेजकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
पीड़िता सरोज ने तहरीर में बताया कि जमीन खरीदने के लिए गाेंडा के मनकापुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी एक प्रापर्टी डीलर को चार लाख नकद और छह लाख रुपये का चेक दिया था। रुपये लेने के बाद प्रापर्टी डीलर ने जमीन देने से इनकार कर दिया। कई बार मांगने पर चार लाख रुपये का चेक दिया, जिसे बैंक में लगाया तो बाउंस हो गया। इसका केस कोर्ट में चल रहा है।
एक जनवरी को शाम पांच बजे एक बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति को घर पर भेज कर प्रापर्टी डीलर ने जान से मारने की धमकी दी है। सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद है।