फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूपांजली हत्याकांड में नया मोड़: प्रेमी पर गहराया शक, बोला-मैंने मिलने को बुलाया था, चाय पीते ही उसकी मौत हुई

Wed, 13 Sep 2023 01:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के पीपीगंज में युवती की हत्या के मामले में प्रेमी पर शक गहरा गया है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द मामले का पर्दाफाश करेंगे। आरोपी युवक की जिंदगी में तीसरी लड़की थी। 
विज्ञापन
प्रेमी ने युवती को जहर देकर मार डाला! - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के पीपीगंज में रूपांजली की हत्या में उसके प्रेमी पर शक गहरा गया है। पुलिस की जांच में इसकी पुष्टि हो चुकी है। आरोपी भी पुलिस हिरासत में है। अब पुलिस घटना में किसी और के शामिल होने की आशंका पर काम कर रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि जहर देकर युवती की हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने फरेंदा के पास युवती को मिलने के लिए बुलाया था। चाय पीने के बाद अचानक उसकी मौत हो गई। 

उधर, पुलिस जांच में पता चला है कि रूपांजली आरोपी युवक के साथ एक कपड़े की दुकान पर काम करती थी, मगर युवक की जिंदगी में वह तीसरी युवती थी। आरोपी की शादी जिस युवती से हुई है, वह देवरिया में मायके में रह रही है। जबकि दूसरी युवती एक शोध छात्रा है, जिसके साथ वह गोरखनाथ इलाके में रहता है। 
विज्ञापन


अब उसकी नजदीकी रूपांजली से हो गई थी। सोमवार को शाहपुर के एल्युमिनियम फैक्ट्री के पास रहने वाली रूपांजली का शव पीपीगंज के जसवल चौराहे के पास मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद भाई की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया था। 
 
विज्ञापन

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें