फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नगर निगम 114 करोड़ से बनेंगी 94 सड़कें- नालियां, इन वार्डों को किया चिन्हित

Sat, 23 Mar 2024 11:15 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि जलभराव की समस्या न आए, इसके लिए नाली निर्माण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। सड़क का काम जून के बाद शुरू होगा।
विज्ञापन
नगर निगम गोरखपुर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर महानगर के वार्ड में टूटी सड़कों और जलभराव से निजात दिलाने के लिए नगर निगम 114 करोड़ रुपये से 94 सड़क-नालियों का निर्माण कराएगा। आचार संहिता लागू होने से पहले ही निगम ने इन कार्यों के लिए टेंडर जारी कर दिया था। हालांकि यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन


लेकिन बरसात के मौसम को देखते हुए नाला-नाली निर्माण का कार्य कराया जाएगा, ताकि आम लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े।

त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत शहर के 41 वार्डों में अलग-अलग जगह सड़क और नाली निर्माण कार्य होने हैं। इसमें 114 करोड़ रुपये की लागत आएगी। कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका शिलान्यास किया था।

नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि जलभराव की समस्या न आए, इसके लिए नाली निर्माण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। सड़क का काम जून के बाद शुरू होगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें