फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों ने किया नाले पर कब्जा, छह मार्च को नगर निगम हटाएगा

Sat, 29 Feb 2020 01:26 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • फिराक चौराहे के पास के दो डॉक्टरों को नोटिस जारी
  • अतिक्रमण हटाने पहुंची थी नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिराक चौराहे के पास दो डॉक्टरों द्वारा नाले पर किया गया कब्जा छह मार्च को हटाया जाएगा। नगर निगम की ओर से दोनों डॉक्टरों को नोटिस जारी कर दिया गया है। इस दौरान उन्हें खुद ही अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम भी दिया गया है। अतिक्रमण का यह मामला विधानसभा तक पहुंचा था।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से शुक्रवार को अतिक्रमण को हटाने के लिए इंफोर्समेंट टीम पहुंची। टीम लीडर कर्नल सीपी सिंह ने बताया कि डॉ. पूर्णिमा मिश्रा और डॉ. जेपी जायसवाल को खुद ही नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के लिए कहा गया। डॉ. पूर्णिमा शहर से बाहर हैं। उनसे संपर्क करने पर उन्होंने दो दिन में लौटने की बात कही है। डॉ. जायसवाल ने खुद ही अतिक्रमण हटा लेने पर सहमति जताई है।

डॉ. पूर्णिमा मिश्रा और डॉ. जेपी जायसवाल को छह मार्च के पहले अतिक्रमण हटाने का नोटिस दे दिया गया है। नहीं हटाए जाने पर नगर निगम छह मार्च को खुद ही इसे ध्वस्त कर देगा।
विज्ञापन

अवनींद्र कुमार, संयुक्त नगर आयुक्त

इंफोर्समेंट टीम ने 32 हजार जुर्माना वसूला
गोरखपुर। कर्नल सीपी सिंह के नेतृत्व में इंफोर्समेंट टीम ने गोलघर, महेवा समेत शहर के विभिन्न इलाकों में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा अतिक्रमण करने वालों से भी सात हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें