फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: घर की हरेक मंजिल पर नगर निगम की ‘नजर’, व्यावसायिक इस्तेमाल करने पर देना होगा टैक्स

Wed, 12 Feb 2020 12:01 PM IST
हरीशचंद सिंह डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • नगर निगम ने टैक्स निर्धारित करने के लिए आईआईटी प्राइवेट लिमिटेड की ली मदद
  • छूटे हुए मकानों के अलावा घर के व्यावसायिक इस्तेमाल पर भी है सर्वेयरों की नजर
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर की हरेक मंजिल पर नगर निगम की नजर है। शासन की अधिकृत एजेंसी आईटीआई लिमिटेड की ओर से शहर के तमाम घरों का गहनता से सर्वे किया जा रहा है। इसके अंतर्गत मकानों की मंजिलों के अलावा घरों के व्यावसायिक इस्तेमाल की भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। मई तक सर्वे का काम पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन


नगर निगम के आंकड़ों में शहर में मकानों की संख्या 1.25 लाख है। लगातार मकानों की संख्या बढ़ने के बावजूद नगर निगम के टैक्स में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। इसके अलावा बहुत से मकानों का व्यावसायिक इस्तेमाल किए जाने के बावजूद सामान्य टैक्स जमा किया जा रहा है। बहुत से मकान ऐसे हैं जिन पर अब तक टैक्स ही निर्धारित नहीं हुआ है। इसको देखते हुए नगर निगम की ओर से आईटीआई प्राइवेट लिमिटेड की ओर से शहर के सभी भवनों का सर्वे किया जा रहा है। इसके अंतर्गत घरों की हर मंजिल के आकलन के साथ ही उसकी फोटोग्राफी भी की जा रही है। साथ ही मकान का कुल क्षेत्रफल का आकलन किया जा रहा है। घरों में व्यावसायिक इस्तेमाल का भी आंकड़ा तैयार किया जा रहा है।

शहर के बहुत से मकान अभी टैक्स से छूटे हुए हैं। साथ ही घरों की मंजिलें बढ़ने के बावजूद टैक्स को नए सिरे से नहीं निर्धारित किया गया है। एजेंसी द्वारा इस सबका ब्योरा तैयार किया जा रहा है। कोशिश है नगर निगम का रेवेन्यू में बढ़ोतरी हो।
विज्ञापन

- अनिल कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन

कैलाश होटल ने जमा किया 2.40 लाख रुपये बकाया

नगर निगम ने 11 फरवरी से बड़े बकाएदारों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू करने की घोषणा की थी। मंगलवार को छह बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई निर्धारित थी, लेकिन सुबह-सुबह ही हरेक ने बकाया में से काफी रकम नगर निगम में आकर जमा कर दी। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कैलाश होटल पर कुल 2.90 लाख बकाया था, लेकिन होटल संचालक द्वारा 2.40 लाख रुपये जमा करा दिए गए। इसके अलावा अन्य पांच बकाएदारों ने 50-50 प्रतिशत बकाया रकम जमा कर दी। बाकी बकाएदारों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

जुर्माना जमा करने का आज अंतिम दिन
गोरखपुर। यातायात बूथ का व्यावसायिक इस्तेमाल करने पर नगर निगम ने एजेंसी को करीब 7.50 लाख रुपये का जुर्माना जमा करने का नोटिस दिया है। बुधवार को यह राशि जमा करने की अंतिम तारीख है। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस राशि को जमा करने के बाद भी ट्रैफिक बूथों को हटाने का काम शुरू किया जाएगा। नगर आयुक्त ने एसपी ट्रैफिक को ट्रैफिक बूथ लगवाने की अनुमति निरस्त कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें