एयरपोर्ट के सामने नगर निगम आम का बाग लगाने का काम शुरू कर दिया। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर नगर निगम की ओर से एयरपोर्ट के सामने की करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर आम की अलग-अलग प्रजातियों के करीब 750 पौधे लगाए गए।
नगर निगम की ओर से एयरपोर्ट के सामने बनाई जा रही आम्रवाटिका आने वाले समय में एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सकती है। इसमें नगर निगम की ओर से आम्रपाली, चौसा, कपूरी, दशहरी, गौरजीत समेत अन्य कई प्रजातियों के आम के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त डॉ. मणिभूषण तिवारी एवं अविनाश प्रताप सिंह, मुख्य अभियंता संजय चौहान, अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार, एनडी पांडेय, सहायक अभियंता शैलेष कुमार एवं अवर अभियंता अवनीश भारती एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
मुगलहा में नगर निगम ने लगाया मियावाकी वन
नगर निगम की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर शहरी वनीकरण अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज के पीछे मुगलहा में मियावाकी वन लगाने का काम शुरू किया। वनीकरण कार्यक्रम की शुरूआत नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने ध्वजारोहण करके की।
नगर आयुक्त ने स्थानीय महिलाओं के अनुरोध पर सहायक अभियंता विवेकानंद को मियावाकी वन से ठीक पहले स्थित पोखरे का सुंदरीकरण कराकर सीढ़ियां एवं लोगों के टहलने के लिए इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाए तथा मेडिकल कॉलेज मेन रोड से मियावाकी वन तक सीसी रोड का भी निर्माण कराए। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे।