फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला सशक्तीकरण की तरफ बढ़ता नगर निगम, अब महिलाएं घर-घर से इकट्ठा करेंगी कूड़ा, वसूलेंगी शुल्क

Thu, 15 Feb 2024 06:10 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

नवाचार एवं महिला सशक्तीकरण के तहत डूडा के स्वयं सहायता समूह के लिए उठाया कदम। नगर निगम गोरखपुर और डूडा की तरफ से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को घर-घर से कूड़ा इकट्ठा करने के लिए जिम्मेदारी दी गई है।
 
विज्ञापन
नगर निगम गोरखपुर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला सशक्तीकरण के मद्देनजर नगर निगम और जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को घर-घर से कूड़ा इकट्ठा करने से जोड़ रहा है। निगम ने 10 महिलाओं को कूड़ा कलेक्शन करने के लिए चार कम्पार्टमेंट वाली ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई है। ये महिलाएं कूड़ा कलेक्शन करने के साथ ही यूजर चार्ज भी वसूलेंगी, जिसका कुछ हिस्सा उनको दिया जाएगा। जल्द ही इस योजना से 100 महिलाओं को जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


जहां बड़े वाहन नहीं पहुंचते, वहां जाएंगी महिलाएं

ट्राइसाइकिल वितरण समारोह में उपनगर आयुक्त और स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. मणि भूषण तिवारी और डूडा के परियोजना अधिकारी विकास सिंह ने 10 महिलाओं को चार कम्पार्टमेंट वाली ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई थी। इस नवाचार से शहर के ऐसे वार्ड जहां पर गलियों में कूडा कलेक्शन के लिए बड़े वाहन नहीं जा सकते, उन गलियों में स्वयं सहायता महिला समूह की महिला सदस्यों की मदद से डोर-टू-डोर कूडा कलेक्शन ट्राइसाइकिल से होगा।

इन ट्राइसाइकिल में गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग कम्पार्टमेंट में रखे जाएंगे। ताकि महानगर के समस्त घरों और प्रतिष्ठानों से अलग-अलग किए गए कूड़े का शत प्रतिशत इकट्ठा कर परिवहन हो सके। कूड़ा जमा करने के साथ ये महिलाएं यूजर चार्ज का जमा भी करेंगी।
विज्ञापन


उप नगर आयुक्त डॉ. मणि भूषण तिवारी ने बताया कि महिला सशक्तीकरण को ध्यान में रखते हुए नगर निगम गोरखपुर ने यह कदम उठाया है। आगे चलकर यह व्यवस्था शहर के सभी वार्डों में लागू होगी। इसके लिए स्वयं समूहों की महिलाओं का चयन किया जा रहा है। उन्हें पर्याप्त मजदूरी मिले, इसके लिए जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें