फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद रवि किशन को संसद में ड्रग्स पर बयान देने के बाद मिली थी धमकी, सीएम योगी के आदेश पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त

Fri, 02 Oct 2020 09:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सदर सांसद रवि किशन।(file) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन ने लोकसभा में ड्रग का मामला उठाया था। कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री सहित जहां भी ड्रग के मामले पाए जाएं, वहां कड़ी कार्रवाई की जाए। इस बयान पर ड्रग माफिया के अलावा फिल्मी दुनिया से भी कई लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद सांसद के हाथ से दो फिल्में भी चली गई हैं। एक हिंदी फीचर फिल्म थी तो दूसरी वेब सिरीज। सांसद को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी भी मिली थी। इसका संज्ञान राज्य सरकार ने लिया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर सांसद की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई।
विज्ञापन


काफिले के साथ स्कोर्ट, घर पर गारद
रवि किशन को अभी तक एक्स श्रेणी की सुरक्षा मिल रही थी। एक्स श्रेणी में सिर्फ गनर दिया जाता है लेकिन अब वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा रहेगी। इसके मुताबिक जिले में पुलिस की एक स्कोर्ट रहेगी। इसमें एक दरोगा और तीन सिपाही शामिल होंगे।

सांसद रवि किशन जिस जिले में जाएंगे वहां की पुलिस यही व्यवस्था करेगी। सांसद के आवास पर तीन पुलिस कर्मियों की गारद लगाई जाएगी। आधुनिक असलहे से लैस पुलिसकर्मी 24 घंटे ड्यूटी देंगे। आरआई उमेश कुमार दुबे ने बताया कि आदेश के अनुसार सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें