फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी : प्रोन्नत किए जाएंगे 3612 विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएमएमयूटी : प्रोन्नत किए जाएंगे 3612 विद्यार्थी
विज्ञापन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में 3612 विद्यार्थी प्रोन्नत कर अगली कक्षा में भेजे जाएंगे। विद्या परिषद ने प्रस्तावित प्रोन्नत फार्मूले को मामूली संशोधन के साथ मंजूरी दे दी है। विद्यार्थियों के मूल्यांकन के तरीके में बदलाव किया गया है। बीटेक, एमबीए, एमएससी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को 50 अंक आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर मिलेगा। वहीं, 25 की जगह अब 50 अंक के लिए ऑनलाइन वाइबा देना होगा। वाइबा का शेड्यूल परीक्षा विभाग जल्द जारी करेगा।
कुलपति प्रो. जेपी पांडेय की मौजूदगी में हुई विद्या परिषद की बैठक में परीक्षा और प्रोन्नत के फार्मूले, नए सत्र के एकेडमिक कैलेंडर और ऑनलाइन दीक्षांत समारोह पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रोन्नत फार्मूले में आंशिक संशोधन किया गया। सैद्धांतिक, प्रयोगात्मक व प्रयोग आधारित विषयों के लिए अगल-अलग आधार बनाया गया। परीक्षा को लेकर तय हुआ कि विभागवार समिति बनाई जाएगी, जिसमें चार लोग रखे जाएंगे। दो शिक्षक विभाग से होंगे, एक शिक्षक किसी दूसरे संस्थान के विषय विशेषज्ञ रहेंगे और एक शिक्षक को कुलपति आब्जर्बर नामित करेंगे।
विज्ञापन

इस तरह दिए जाएंगे अंक
प्रोन्नत के लिए 50 अंक आंतरिक मूल्यांकन पर दिए जाएंगे। 25 अंक पिछले सेमेस्टर के प्रतिशत के आधार तय होंगे। मसलन, किसी छात्र को 50 प्रतिशत अंक मिलता है तो 25 अंक का 50 प्रतिशत यानी 12.5 अंक दिया जाएगा। इसी तरह 25 अंक आंतरिक मूल्यांकन के प्रतिशत के आधार पर आवंटित होगा।
इन विषयों का हो चुका है वाइबा
एमसीए अंतिम वर्ष छठे सेमेस्टर में प्रोजेक्ट वर्क है, इसमें ऑनलाइन वाइबा हो चुका है। इसी तरह एमटेक अंतिम वर्ष चतुर्थ सेमेस्टर का भी वाइबा हो चुका है, अंक भी दिए जा चुके हैं। बीबीए एवं मैथ का पाठ्यक्रम नया होने के चलते अभी अंतिम वर्ष में छात्र नहीं हैं।
विज्ञापन

आनॅलाइन होगा दीक्षांत समारोह
विद्या परिषद की बैठक में विद्यार्थियों को डिग्री देने का मामला उठा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए तय किया गया कि इस वर्ष दीक्षांत समारोह ऑनलाइन कराया जाएगा। इस पर विद्या परिषद के सदस्यों ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है। उपाधि कैसे देंगे, तरीका क्या होगा जैसे तमाम बिंदुओं पर आने वाले दिनों में निर्णय लिया जाएगा।
ये किए जाएंगे प्रोन्नत
कोर्स वर्ष सेमेस्टर संख्या
बीटेक/ बीबीए प्रथम द्वितीय 1040
बीटेक द्वितीय चतुर्थ 643
बीटेक तृतीय छठवां 839
एमसीए प्रथम द्वितीय 75
एमसीए द्वितीय चतुर्थ 61
एमबीए प्रथम द्वितीय 75
एमटेक प्रथम द्वितीय 233
एमएससी (भौतिकी) प्रथम द्वितीय 23
एमएससी (मैथ) प्रथम द्वितीय 18
पीएचडी प्रथम द्वितीय 50
री-रजिस्ट्रेशन 355
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें