फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खनन अधिकारी ने मारा छापा, JCB व मिट्टी लदी डंपर सीज

Wed, 25 Sep 2024 12:46 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
पिछले दिनों अवैध खनन में एक डंपर पकड़ा गया था - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अवैध खनन की सूचना पर नौवा अव्वल में सोमवार टीम के साथ खनन अधिकारी ने छापा मारा। इस दौरान एक जेसीबी और मिट्टी लदी डंपर पकड़ी गई। जिसे खोराबार पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने दोनों गाड़ियां सीज कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नौवा अव्वल में करीब एक सप्ताह से अवैध खनन चल रहा था।  सोमवार को ग्रामीणों की सूचना पर देर रात खनन अधिकारी आरपी सिंह टीम के साथ पहुंचे और कार्रवाई की।

खनन अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि नौवा अव्वल में अवैध रूप से मिट्टी खनन हो रहा था। सूचना पर तत्काल पहुंचकर छापा मारा गया। इस दौरान डंपर और जेसीबी पकड़ी गई। जिस स्थान से मिट्टी निकाली जा रही थी, वहां किसी के नाम से पट्टा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें