पूर्वोत्तर रेलवे की महिला बास्केटबॉल टीम,कोच और ट्राफी के साथ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय फलक पर उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी है। एनईआर की टीम ने पंजाब के फरीदकोट में 21 से 23 सितंबर तक आयोजित अखिल भारतीय आमंत्रण बास्केटबॉल प्रतियोगिता अपने नाम की। एनईआर की श्रुति यादव प्रतियोगिता की बेस्ट खिलाड़ी चुनी गई हैं।
प्रतियोगिता के पहले मैच से ही एनईआर के खिलाड़ियों ने टीम के रूप में शानदार प्रदर्शन अंत तक जारी रहा। फाइनल में बेंगलुरु को शिकस्त देकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता में एनईआर की मेघा सिंह, संगीता दास एवं अश्वती सीपी ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
महिला बास्केटबॉल टीम के कोच भवर सिंह एवं सहायक कोच आशुतोष सिंह रहे। महिला बास्केटबॉल टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए महाप्रबंधक सौम्या माथुर, पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के अध्यक्ष अभय कुमार गुप्ता, महासचिव पंकज कुमार सिंह, बास्केटबाल सचिव रविंद्र मेहरा, सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंद्र विजय सिंह आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।