उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सहजनवा तहसील क्षेत्र के हरपुर थाना अंतर्गत पकड़ी निवासी अमित पुत्र गणेश चंद उपाध्याय जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है दरवाजे पर खड़ा पावर टेक स्टार्ट ट्रैक्टर अचानक घर से निकल पड़ा। परिजन को जानकारी लगते ही खोजने निकल पड़े तब तक वह दर्जनों लोगों को घायल करते हुए गिड़ा थाना क्षेत्र के गहासाड़ रेलवे पुल के पास पहुंच था और खाई में गिर कर पलट गया था।
जिसकी सूचना राहगीरों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को दी। सहजनवा पुलिस व गीड़ा पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस हाइड्रा की मदद से ट्रैक्टर व अर्ध विक्षिप्त चालक को निकालकर परिजनों को सूचित किया गया।
सूत्रों की माने तो अमित पुत्र गणेश चंद्र उपाध्याय निवासी पकड़ी थाना हरपुर बुदहट के रहने वाले हैं जिनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। विगत 3 वर्षों से दवा इलाज चल रहा है। दरवाजे पर खड़ी पावर ट्रेक ट्रैक्टर को लेकर दिन में लगभग 1:00 बजे के करीब निकल पड़ा। अपने घर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी तय करने के दौरान कटाई टिकट महादेव -भीटी रावत - सहजनवा तहसील रोड होते हुए लगभग एक दर्जन लोगों तथा पालतू पशुओं को घायल करते हुए सहजनवा नगर पंचायत क्षेत्र के गहासाड़ राप्ती नदी रेलवे पुल के पास पहुंचा कर गड्ढे में पलट गया।
जिसकी सूचना राहगीरों द्वारा 112 नंबर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पीआरबी के साथ सहजनवा व गीडा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर हाइड्रा की मदद से पावर ट्रेक ट्रैक्टर बाहर निकाला गया और मानसिक रूप से विक्षिप्त को कब्जे में लेकर गीडा पुलिस थाने ले गई। इस संबंध में थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह का कहना है कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है।