महोत्सव के दौरान कला, साहित्य, पत्रकारिता, लेखन एवं सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। इन क्षेत्रों से जुड़ी मेधा का चयन करने के लिए कमेटी बनाई जाएगी।
सभी विभागों की लगेगी प्रदर्शनी
कमिश्नर ने बताया कि वृद्धाश्रम/अनाथ आश्रम में रह रहे लोगों/बच्चों को भी महोत्सव में लाया जाए तथा उन्हें कार्यक्रमों के समापन के बाद उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाए। महोत्सव में सभी संबंधित अधिकारी अपने विभागों की प्रदर्शनी/स्टाल लगाएं।
कमेटी की निगरानी में होगी तैयारियां
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने बताया कि गोरखपुर महोत्सव के लिए कमिश्नर की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित है, डीएम उपाध्यक्ष तथा एसएसपी, नगर आयुक्त, जीडीए उपाध्यक्ष समेत कई अन्य विभागों के अधिकारी सदस्य हैं। इसके अलावा अन्य कार्यों के लिए कई उप समितियां भी बनाई गई है। बैठक में उपाध्यक्ष जीडीए, मुख्य कार्यपालक अधिकारी गीडा, एडीएम वित्त एवं राजस्व सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी आदि मौजूद रहे।