फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर महोत्सव: सजने लगा मंच, 25 हजार लोग एक साथ ले सकेंगे आनंद

Thu, 04 Jan 2024 12:37 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर महोत्सव समिति के सचिव रविंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। पांडाल लगाने का काम शुरू हो गया है। आठ जनवरी तक पंडाल को तैयार करा लिया जाएगा। महोत्सव के लिए स्टॉल के आवंटन की प्रक्रिया भी चल रही है।
विज्ञापन
चंपा देवी पार्क में आयोजित होने वाले गोरखपुर महोत्सव के लिए पंडाल लगाने का काम शुरू हो गया है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

11 से 13 जनवरी तक आयोजित गोरखपुर महोत्सव की तैयारी तेज हो गई है। चंपा देवी पार्क में इसका आयोजन किया जाना है। बुधवार को पार्क में महोत्सव के पांडाल का काम शुरू हो गया। आठ जनवरी तक पांडाल तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें करीब 25 हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया जा रहा है।

विज्ञापन


गोरखपुर महोत्सव में इस बार खान-पान के 35 स्टॉल लगेंगे। इन स्टॉलों देशभर के व्यंजनों का जायका मिलेगा। इसके अलावा इटालियन व्यंजन का भी लोग स्वाद चख सकेंगे। खान-पान में इस बार का विशेष आकर्षण केसरिया दूध और राजस्थान की रबड़ी-जलेबी होगी। इसके अलावा महोत्सव में पुस्तक मेले में इस बार 25 स्टॉल लगेंगे।

 इनमें राजकमल सहित देशभर के प्रमुख प्रकाशक के स्टॉल होंगे। गोरखपुर महोत्सव में पहली बार गीता प्रेस का भी स्टॉल लगेगा। वहीं महोत्सव में विज्ञान मेले का भी आयोजन होना है। विज्ञान मेले में देशभर से आए उभरते हुए बाल वैज्ञानिक अपने मॉडलों का प्रदर्शन करेंगे। ये मेला वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला की देखरेख में संपन्न होगा। महोत्सव में 35 स्टॉल एक जिला एक उत्पाद(ओडीओपी), 10 स्टॉल हैंडलूम के और पांच स्टॉल खादी के होंगे। महोत्सव में 50 स्टॉल व्यावसायिक होंगे, इसमें देशभर के उत्पाद बिकेंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: टीम अदाणी ने गोला में देखी तीन जमीन, अफसरों से की चर्चा

 

विज्ञापन

17 तक चलेगा शिल्प मेला
महोत्सव परिसर में लगने वाले शिल्प मेले में हिस्सा लेने के लिए उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के 100 से अधिक शिल्पी गोरखपुर महोत्सव में पहुंचेंगे। गोरखपुर महोत्सव के शुरुआत के साथ ही शिल्प मेला सज जाएगा। महोत्सव भले ही तीन दिनों का है पर शिल्प मेला सात दिनों तक चलेगा। इस मेले में प्रतिदिन शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 17 को कवि सम्मेलन से शिल्प मेले का समापन होगा।

इसे भी पढ़ें: हरित, खुला क्षेत्र के दो लाख लोगों को मिलेगी राहत, पास करा सकेंगे मानचित्र

बॉलीवुड व भोजपुरी नाइट में कलाकार मचाएंगे धमाल
गोरखपुर महोत्सव में इस बार भी बॉलीवुड और भोजपुरी नाइट का आयोजन होगा। बॉलीवुड नाइट में बी प्राक, सुरेश वाडेकर, कनिका कपूर और भोजपुरी कल्पना पटवारी अपनी सूरों का जलवा बिखेरेंगी। इसके अलावा 250 से अधिक स्थानीय कलाकार भी मंच पर प्रस्तुति देंगे।

गोरखपुर महोत्सव समिति के सचिव रविंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। पांडाल लगाने का काम शुरू हो गया है। आठ जनवरी तक पंडाल को तैयार करा लिया जाएगा। महोत्सव के लिए स्टॉल के आवंटन की प्रक्रिया भी चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें