फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में 2000 फीट की ऊंचाई से महोत्सव का रोमांच

विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव के अन्तर्गत चंपा देवी पार्क में हॉट एयर बैलूनिंग का मजा लेते लोग।
विज्ञापन
गोरखपुर में 2000 फीट की ऊंचाई से महोत्सव का रोमांच
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव के तहत आयोजित एडवेंचर स्पोर्ट्स में शनिवार को पैरामोटरिंग और हॉट एयर बैलूनिंग का आनंद शहरवासियों ने लिया। चंपा देवी पार्क से दो हजार फीट की ऊंचाई पर रोमांच के शौकीनों ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के महोत्सव स्थल, तारामंडल, रामगढ़ताल, लेक व्यू का नजारा लेते हुए वापस चंपा देवी पार्क में लैंड किया। 10 मिनट की उड़ान के बाद बच्चों ने अपने उत्साह को ‘मानो चिड़िया की तरह पंख लग गए हो’ कहकर जाहिर किया।
विज्ञापन

वैसे ही हॉट एयर बैलूनिंग में एक बार में चार सदस्यों ने हवा में शहर का चक्कर लगाया। 500 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरने के बाद लोग वापस लौटे। पैरामोटरिंग से पहली उड़ान भरने वाली सगी बहनों आकांक्षा अग्रवाल और रितिका अग्रवाल ने बताया कि पैरामोटरिंग के बारे में काफी कुछ सुन रखा है। महोत्सव के कार्यक्रमों का एलान होने के बाद सेेेेेेेेेेेेेेेेे ही आकाश में उड़ान भरने का मन बना लिया था। इसी के तहत सबसे पहले इसका आनंद लेने मां अनीता अग्रवाल के साथ पहुंचे हैं। संचालक राजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि पैरामोटरिंग के लिए 1450 रुपये और हॉट एयर बैलूनिंग के 350 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें