फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कल से प्रयागराज तक चलेगी गोरखपुर-लखनऊ वंदेभारत, पीएम ने दिया विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीएम ने जंगल नकहा और सहजनवां कार्गाे प्वाइंट व कैंट-कुसम्ही तीसरी लाइन का उद्घाटन किया
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
गोरखपुर से लखनऊ तक जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस बृहस्पतिवार से नियमित रूप से प्रयागराज तक चलेगी। प्रयागराज से चलने के बाद गोरखपुर में यह ट्रेन पहले की अपेक्षा 45 मिनट पहले पहुंच जाएगी। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत को प्रयागराज तक विस्तार दिया। इसके अलावा पीएम ने जंगल नकहा और सहजनवां कार्गाे प्वाइंट व कैंट-कुसम्ही तीसरी लाइन का उद्घाटन और गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जनऔषधि केंद्र का भी लोकार्पण किया।
सुबह साढ़े आठ बजे से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। करीब साढ़े नौ बजे प्रधानमंत्री ने गोरखपुर-लखनऊ वंदेभारत के प्रयागराज तक विस्तारीकरण को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद गोरखपुर और वाराणसी समेत चार जंक्शन पर खुले जन औषधि केंद्र का बटन दबाकर लोकार्पण किया। इसके अलावा पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर जं., भटनी जं., कप्तानगंज, आनंद नगर, सहजनवा, नकहा जंगल, कुसम्ही सहित 33 स्टेशनों पर ‘एक स्टेशन एक उत्पाद‘ के 54 स्टाॅल का भी उदघाटन किया गया। इसके अलावा गोरखपुर कैंट-कुसम्ही एवं छपरा-छपरा कचहरी के मध्य तीसरी लाइन का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर जंक्शन पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, नकहा जंगल स्थित हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के कार्गाे प्वाइंट पर एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी, सहजनवां स्थित अंकुर उद्योग लिमिटेड साइडिंग पर विधायक सहजनवा प्रदीप शुक्ला, आनंद नगर स्टेशन पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजय लक्ष्मी, भटनी स्टेशन पर सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा, कप्तानगंज स्टेशन पर सांसद विजय कुमार दूबे मौजूद रहे।

000
सुबह जाइए प्रयागराज..रात में लौट आइए गोरखपुर

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। विस्तारीकरण के बाद बृहस्पतिवार से गोरखपुर-लखनऊ के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन प्रयागराज तक जाएगी। प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के लखनऊ, अयोध्या धाम, बस्ती और गोरखपुर जं. स्टेशन पर समय परिवर्तित किया गया है। अब यह ट्रेन रात में 45 मिनट पहले गोरखपुर पहुंचेगी। इससे लखनऊ से गोरखपुर आने वालों को भी विशेष राहत मिलेगी।
इस ट्रेन के चलते मनकापुर, बस्ती एवं गोरखपुर स्टेशन पर कुछ अन्य ट्रेनों का भी समय बदलेगा। बृहस्पतिवार से नियमित ट्रेन सं. 22549 गोरखपुर-प्रयागराज जं. वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 06.05 बजे, बस्ती से 06.54 बजे, अयोध्या धाम जं. से 08.17 बजे, लखनऊ से 10.35 बजे तथा रायबरेली से 11.48 बजे छूटकर दोपहर 01.35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन नंबर 22550 प्रयागराज जं.-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 14 मार्च से प्रयागराज जं. से दोपहर 03.15 बजे प्रस्थान कर रायबरेली से 04.58 बजे, लखनऊ से 06.30 बजे, अयोध्या धाम से 08.30 बजे तथा बस्ती से 09.43 बजे छूटकर गोरखपुर रात में 10.40 बजे पहुंचेगी। प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के चलते ट्रेन नंबर 04241 मनकापुर-अयोध्या अनारक्षित विशेष गाड़ी मनकापुर से रात में 08.40 बजे के स्थान पर 08.30 बजे, 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस बस्ती स्टेशन से 09.43 बजे के स्थान पर 10 बजे तथा 05094 गोंडा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी गोरखपुर में 11.05 बजे के स्थान पर 11.20 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें