फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: साफ हुआ कूड़े का ढेर, एकला बंधे पर लगे गमले

Wed, 13 Mar 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एकला बंधे पर होना है रिवर फ्रंट का निर्माण, दिवाली तक होगा पूरा
विज्ञापन

15 करोड़ रुपये से बनेगा शहर का नया पिकनिक स्पॉट

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एकला बंधे का स्वरूप अब पूरी तरह बदल चुका है। यहां पर अब कूड़े का ढेर गायब हो गया है। बंधे पर मिट्टी पाटकर गमले लगा दिए गए हैं। साथ ही रिवर फ्रंट के लिए टेंडर जारी कर दिया जाएगा। नगर निगम की कोशिश है कि रिवर फ्रंट का निर्माण दिवाली तक कर लिया जाए ताकि शहरवासियों के लिए यह दिवाली का गिफ्ट हो।
एकला बंधे पर बनने वाला यह नया पिकनिक स्पॉट एक नई दुनिया का एहसास कराएगा। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका शिलान्यास किया। राप्ती रिवर फ्रंट का निर्माण 15 करोड़ रुपये से होगा। इसकी डिजाइन फाइनल कर निगम ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एकला बंधे पर कूड़े का निस्तारण कर मिट्टी बराबर कर दिया गया है। इसके साथ ही यहां पर गमले में पौधे लगाए गए हैं। चयनित फर्म यहां पर रिवर फ्रंट का निर्माण करेगी। उसके बाद बंधे पर पौधों की हरियाली दिखेगी। खाली जमीनों पर पौधे लगाकर बांध को हरा-भरा किया जाएगा। यहां पर अलग-अलग तरह के पेड़-पौधे और फूल लगाए जाएंगे। साथ ही लोगों के बैठने के लिए बेंच की भी व्यवस्था होगी।

बच्चों से लेकर बुजुर्गाें के लिए सुविधा
रिवर फ्रंट पर बच्चे से लेकर बुजुर्गों के लिए सुविधा होगी। यहां पर बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे तो वहीं, बुजुर्ग लोगों के लिए घूमने के लिए रैंप की व्यवस्था की जाएगी। पार्क में सुबह से लेकर शाम तक लोग आराम से घूम सकेंगे। इसे अगले 50 साल को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। यहां बनने वाले पार्क में कई तरह की कलाकारी देखने को मिलेगी। शहरवासियों के खूबसूरत अहसास के लिए यहां पर तीन छोटे-छोटे तालाब बनाए जाएगे। कूड़े के छोटे ढ़ेर को हरे भरे पहाड़ का रूप दिया जाएगा। यही नहीं मूर्ति विसर्जन के लिए भी अलग व्यवस्था की जाएगी ताकि पार्क खराब न हो। सुरक्षा की दृष्टि से सुंदर लाइटिंग की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


कोट...
एकला बंधे पर कूड़े के पहाड़ को खत्म कर मिट्टी बराबर कर दी गई है। वहां गमले में पौधे लगाए गए हैं। राप्ती रिवर फ्रंट का डिजाइन फाइनल कर टेंडर जारी कर दिया गया है। यह रिवर फ्रंट शहरवासियों को काफी पसंद आएगा।
- गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें