फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन : बाजार-दुकानें बंद, सड़कों पर फर्राटा भर रहीं गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन : बाजार-दुकानें बंद, सड़कों पर फर्राटा भर रहीं गाड़ियां
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर के तीन थाना क्षेत्रों कैंट, राजघाट और गोरखनाथ में मंगलवार को शुरू हुआ लॉकडाउन पहले दिन सिर्फ बाजारों, दुकानों की बंदी तक ही सीमित रहा। सड़कों पर लोग बिना रोकटोक आते जाते रहे। सामान्य दिनों की तरह दो पहिया और चार पहिया वाहन शाम तक सड़कों पर फर्राटा भरते दिखे।
गोलघर की सभी दुकानें बंद होने से वहां रोज की तुलना में सन्नाटा पसरा रहा, मगर सड़कों पर आवगमान पूरे दिन जारी रहा। इसी तरह मोहद्दीपुर चौराहे पर जाम तो नहीं लगा मगर वहां भी गाड़ियों की आवाजाही का सिलसिला बना रहा। पैडलेगंज से छात्र संघ चौराहे पर भी यही नजारा रहा। बेतियाहाता में दवा की दुकानों के सामने काफी भीड़ रही। कुछ दुकानों पर तो सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी कर लोग भीड़ में खड़े रहे। हालांकि कैंट थाना क्षेत्र को छोड़कर राजघाट और गोरखनाथ थाना क्षेत्रों में सड़कों पर थोड़ी चहल पहल कम दिखी। इन थाना क्षेत्रों की कई सड़कों पर पुलिस ने बैरीकेडिंग कर बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों में चहल-पहल कम रही
कलेक्ट्रेट, कमिश्नरी, सदर तहसील, आरटीओ, रोडवेज, इनकम टैक्स समेत कई सरकारी दफ्तरों के अलावा गोरखपुर यूनिवर्सिटी और कई बड़े डिग्री कॉलेज, कैंट थाना क्षेत्र में ही हैं। लॉकडाउन की वजह से इन सभी जगहों पर रोज की तुलना में चहल-पहल काफी कम रही। सिर्फ सरकारी अधिकारी और कर्मचारी ही दफ्तरों में दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें