फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लिव इन में रह रहे साथी को प्रेमी संग मिलकर चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलुआताल इलाके में हुई घटना, घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चिलुआताल (गोरखपुर)। इलाके के नकहा नंबर एक अंबेडकर नगर में लिव इन में रह रही महिला ने प्रेमी संग मिलकर साथी पर चाकू से हमला कर दिया। घायल राजकुमार (35) को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उधर, महिला का आरोप है कि राजकुमार उसे बेरहमी से मार रहा था, इस वजह से बचाव में चाकू से हमला किया। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, नकहा निवासी राजकुमार एक महिला के साथ पिछले 12 साल से लिव इन में रहता है। उनके दो लड़की और एक लड़का भी हैं। शनिवार की रात लगभग 12 बजे के करीब महिला ने अपनी किसी दोस्त को बुलाया था। जिसे देखकर राजकुमार भड़क गया और मारपीट होने लगी। आरोप है कि दोनों ने मिलकर घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू और डंडे से हमला कर राजकुमार को लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर राजकुमार की मां आ गईं तो आरोपियों ने छोड़ दिया। आसपास के लोगों ने राजकुमार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायल राजकपूर का बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। उधर, हिरासत में ली गई महिला का कहना है कि राजकुमार ने हमसे प्रेम विवाह किया था, कुछ दिन रिश्ते ठीक रहे, लेकिन बाद में वह शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। शनिवार की रात में उसने फिर मारपीट की। चाकू लेकर आया और हमला करने वाला था, लेकिन नशे में होने की वजह से हमने चाकू छीन लिया और बचाव में हमला किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें