फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमजी, सेंट एंड्रयूज और फिटनेस फुटबॉल क्लब ने जीते अपने मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर फुटबॉल संघ की ओर से आयोजित गोरखपुर लीग बी डिवीजन प्रतियोगिता का उद्घाटन सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर रविवार को हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मुकाबले खेले गए। एमजी फुटबॉल क्लब ने सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज को 6-0, सेंट एंड्रयूज फुटबॉल क्लब ने धर्म स्पोर्टिंग को 3-1 और फिटनेस क्लब ने यंग बॉयज चरगांवा को 2-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहले मैच में एमजी फुटबॉल क्लब ने एकतरफा मुकाबले में सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज को 6-0 से हराया। एमजी की ओर से वीर ने दो, अनिकेत ने तीन और अनंत ने एक गोल किया। मुख्य अतिथि गोरखपुर फुटबॉल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्र मणि त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजन सचिव डॉ. आमिल हयात खान ने उन्हें बैज लगाकर सम्मानित किया। निर्णायक भुसावल प्रसाद, आलोक कुमार, कुर्बान अली और रतन सिंह रहे।
दूसरे मैच में सेंट एंड्रयूज फुटबॉल क्लब ने धर्म स्पोर्टिंग को 3-1 से हराया। सेंट एंड्रयूज की ओर से अमित ने नौवें और 23वें मिनट में दो गोल किए, जबकि नितिन ने 10वें मिनट में एक गोल किया। धर्म स्पोर्टिंग की ओर से शुभम ने 55वें मिनट में गोल किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक व समाजसेवी तथा लक्ष्य स्पोर्ट्स अकादमी के सचिव डॉ. त्रिलोक रंजन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। निर्णायक सौरभ कुमार, संजय साहनी, रहमतुल्लाह और ओमप्रकाश गौड़ रहे।
विज्ञापन

तीसरे मुकाबले में फिटनेस क्लब ने यंग बॉयज चरगांवा को 2-0 से पराजित किया। फिटनेस क्लब की ओर से सीपी यादव ने 56वें और रोहित ने 58वें मिनट में गोल किया। मुख्य अतिथि सीके सिंह और आनंद सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। निर्णायक विकास कुमार, अमरनाथ, फारूक अली और अमरनाथ रहे।
इस अवसर पर सचिन, हमजा खान, पूर्व सचिव एनपी गौड़, महेंद्र प्रताप सिंह, केके यादव, नसीम अहमद, अमित रंजन, विशाल बिष्ट, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें