फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2023: जोन में गोरखपुर आठवें स्थान पर, पहले पर सिद्धार्थनगर और दूसरे पर महाराजगंज

Fri, 28 Apr 2023 03:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के जोन के रिजल्ट में जोन की टाॅप टेन की सूची में गोरखपुर आठवें स्थान पर है। इसी तरह सिद्धार्थनगर हाईस्कूल व इंटर दोनों में ही पहले व दूसरे, महराजगंज तीसरे स्थान और इंटर की टाप टेन सूची में कुशीनगर तीसरा स्थान बनाने में सफल रहा।

विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा में पहली बार सिद्धार्थनगर जिले के हाईस्कूल व इंटर में 10 परीक्षार्थियों ने प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान पाया है। इनमें हाईस्कूल के तीन और इंटर में सात परीक्षार्थी शामिल हैं।



यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन आने वाले गोरखपुर, बस्ती व देवीपाटन मंडल के 11 जनपदों के परीक्षा परिणाम पर नजर डालें तो यहां भी बेटों से आगे निकलते हुए बेटियों ने प्रतिभा का डंका बजाया है।
विज्ञापन


पूरे जोन में इस बार हाईस्कूल में पांच लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनमें 88.57 प्रतिशत बालक व 93.40 प्रतिशत बालिकाएं उत्तीर्ण हुईं हैं। इसी तरह इंटर में पंजीकृत तीन लाख 85 हजार विद्यार्थियों में से छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 67.94 तथा छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 79.88 रहा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें