खोराबार (गोरखपुर)। विदेश में नौकरी के नाम पर दोस्तों ने ही 2.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोप है कि दो बार में रुपये लेने के बाद नौकरी भी नहीं लगी और अब रुपये मांगने पर धमकी दे रहे हैं। खोराबार पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर तिवारीपुर के माधवपुर निवासी राज निषाद, शुभम पांडेय, लक्ष्मण निषाद के खिलाफ जालसाजी, रुपये हड़पने और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
खोराबार थाने में जगदीशपुर निवासी विक्की ने दिए तहरीर में लिखा है कि मुंबई में राज निषाद, शुभम पांडेय और लक्ष्मण के साथ ही रहकर पेंट पॉलिश का काम करते थे। बाद में राज निषाद व शुभम पांडे मलेशिया चले गए। राज एवं शुभम ने फोन से विक्की को कहा कि मलेशिया चले आओ नौकरी दिलवा देंगे, अच्छी सैलरी मिलेगी। विक्की इन लोगों की बातों में आकर 1,10 हजार खाते में भेज दिया। इन लोगों के कहने पर उसने लक्ष्मण निषाद को 1,40,000 उनके घर ले जाकर हाथ में दिया। शुभम व राज ने विक्की को मलेशिया आने के लिए चेन्नई बुलाया। फ्लाइट ना होने की बात कहकर फिर वहां से कोलकाता बुलाया फ्लाइट ना होने की बात कह कर कोलकाता से भी मलेशिया नहीं बुलाए। मजबूर होकर विक्की अपने गांव जगदीशपुर आ गया। 25 मार्च 2023 को विक्की लक्ष्मण निषाद निवासी सूरजकुंड माधवपुर थाना तिवारीपुर स्थित के घर गया और अपना रुपया मांगा लक्ष्मण ने गाली देते हुए धमकी देकर उसे भगा दिया।