फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादें: पिता का दावा, हीर-रांझे से थी संचिता और हरीश की जोड़ी, बची रह गई सिर्फ 'यादें'- ये थी अंतिम पोस्ट

Tue, 09 Jul 2024 11:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 14
हरीश की पोस्ट की अंतिम फोटो - फोटो : अमर उजाला
हरीश और संचिता एक-दूसरे से बेपनाह प्यार करते थे। इसकी गवाही उनका सोशल मीडिया एकाउंट देता है। 2013 में बनारस में इंटर की पढ़ाई के दौरान हुई उनकी दोस्ती पहले प्रेम और फिर विवाह तक पहुंची।
विज्ञापन

2 of 14
हरीश बगेश और संचिता शरण की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
इंटर की पढ़ाई के बाद दोनों अलग-अलग शहरों में कॅरियर के लिए गए पर दोनों के प्रेम में दूरी नहीं बनी।  स्कूल की दोस्ती जब प्यार में बदली तब से दोनाें अपने प्यार के हर लम्हे को सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे थे।
विज्ञापन

3 of 14
हरीश और संचिता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हर दिन दोनों पल-पल की अपनी अपडेट सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर पोस्ट करते थे। कभी कोई ऐसी पोस्ट दोनाें ने नहीं डाली कि जिसे देखकर ये लगे कि वे परेशान हैं।

 

4 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : अमर उजाला
अचानक सात जून के बाद से दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट पड़ने बंद हो गये। सात जून को हरीश ने एक रील पोस्ट की।

 
विज्ञापन

5 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
एक मिनट की इस रील में वर्ष 2013 से 2024 तक की यादगार तस्वीरों को शामिल किया है। यही रील उसकी आखिरी पोस्ट है। परिवार वाले उसकी रील देखकर फूटकर रो पड़ते हैं।
विज्ञापन

6 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
उनके साथ पुलिस के बीच भी यही सवाल यह उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ था कि दोनों ने सोशल मीडिया से किनारा कर लिया।

 
विज्ञापन

7 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
फिर दुल्हन बनी संचिता, हमेशा के लिए हो गई विदा
साथ जीने मरने की कसम खाने वाले हरीश और संचिता की कुछ घंटे के अंतराल में मौत हुई। इसके बाद रविवार को पोस्टमार्टम भी एक समय पर हुआ। उधर वाराणसी में हरीश का पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव परिजनों का सौंप दिया गया।

 

8 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
दूसरी तरफ गोरखपुर में संचिता का शव पोस्टमार्टम के बाद शाम को डॉ. राम शरण के घर पहुंचा। सोमवार सुबह यूके से भाई संचित और हैदराबाद से बहन आस्था के आने के बाद एक बार फिर संचिता को अंतिम संस्कार से पहले दुल्हन की तरह तैयार कर विदा किया गया।

 

9 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
राजघाट में संचिता का दाह संस्कार पिता डॉ. राम शरण ने किया। इस दौरान डॉक्टर के रिश्तेदार व शुभ चिंतकों की भीड़ लगी रही। वहीं वाराणसी में हरीश का दाह संस्कार किया गया।

 

10 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : insta/@sanchitasharan17
हाईप्रोफाइल जीवनशैली के बाद हाथ में नहीं था काम, लग गई थी नशे की लत
अटल नगर कॉलोनी, मवइयां में होम स्टे में हरीश बागेश के फंदा लगाने और गोरखपुर में पत्नी संचिता शरण के छत से कूद कर जान देने के मामले में दोनों के परिजनों से सारनाथ पुलिस ने बातचीत और पड़ताल की।

11 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
पुलिस ने पाया कि दंपती मुंबई की हाईप्रोफाइल जीवनशैली में नशे के आदी हो गए थे। फिलहाल दोनों के पास काम नहीं था और वह पैसे के मोहताज थे। इस वजह से वह अवसादग्रस्त हो गए थे।

12 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
नतीजतन, जीवन से निराश होकर हरीश ने फंदा लगा लिया। उसकी मौत का सदमा संचिता बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने भी जान दे दी।

 

13 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : insta/@sanchitasharan17
हरीश के परिजन नहीं तैयार थे शादी के लिए
हरीश के पिता के साथ आए परिजनों ने चुप्पी साधे रखी। काफी कुरेदने पर उन्होंने बस इतना ही कहा कि हरीश की शादी से परिवार खुश नहीं था। हालांकि, बाद में उसकी खुशी को देख परिवार ने भी शादी को स्वीकृति दे दी थी।
विज्ञापन

14 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : insta/@sanchitasharan17
वह अपने पिता से कम बात करता था और मां व बहन से ही अपनी बातें फोन पर साझा करता था। परिजन भी इसे लेकर बेहद ही हतप्रभ थे कि आखिर हरीश ने आत्महत्या क्यों की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें