प्रदेश सरकार होटल और रिजार्ट के लिए कारोबारी को कुशीनगर में 10 और गोरखपुर व महराजगंज में 4-4 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगी। फोर से थ्री स्टार वाले इन होटल-रिजार्ट में विदेशी सैलानियों की जरूरतों को देखते हुए स्वीमिंग पुल, अत्याधुनिक कमरे, इको फ्रैंडली गार्डेन, हाईटेक टॉयलेट आदि की व्यवस्था होगी।
गोरखपुर के होटल कारोबारी ध्रुव श्रीवास्तव चार साल के अंदर गोरखपुर, महराजगंज और कुशीनगर में होटल-रिजार्ट खोलने के लिए 70 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। इसके लिए ध्रुव श्रीवास्तव ने प्रदेश सरकार के साथ करार किया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार होटल और रिजार्ट के लिए कारोबारी को कुशीनगर में 10 और गोरखपुर व महराजगंज में 4-4 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगी। फोर से थ्री स्टार वाले इन होटल-रिजार्ट में विदेशी सैलानियों की जरूरतों को देखते हुए स्वीमिंग पुल, अत्याधुनिक कमरे, इको फ्रैंडली गार्डेन, हाईटेक टॉयलेट आदि की व्यवस्था होगी।
ध्रुव श्रीवास्तव का कहना है कि प्रदेश सरकार के साथ एमओयू हो गया है। चार साल के अंदर होटल और रिजॉर्ट वजूद में आ जाएंगे। कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से कुशीनगर, गोरखपुर से लेकर महराजगंज तक सैलानियों की आमद बढ़ गई है। तीन होटलों से 300 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और हजारों लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।