फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर महोत्सव: खेल महोत्सव आज से, 1500 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Thu, 05 Jan 2023 01:47 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि खेल महोत्सव को लेकर देर शाम सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। राज्य स्तरीय हाफ मैराथन पुरुष और महिला ओपेन को छोड़कर इस बार सभी प्रतियोगिताएं जूनियर वर्ग में जिला स्तर पर आयोजित की जा रही हैं। इसके लिए 4 जनवरी तक सभी खिलाड़ियों से आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन
gorakhpur mahotsav - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत खेल विभाग की ओर से आयोजित होने वाले खेल महोत्सव का आगाज बृहस्पतिवार को होगा। मुख्य अतिथि सहजनवां के विधायक प्रदीप शुक्ला दोपहर दो बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। सात दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में 1500 खिलाड़ी शामिल होंगे।

विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि खेल महोत्सव को लेकर देर शाम सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। राज्य स्तरीय हाफ मैराथन पुरुष और महिला ओपेन को छोड़कर इस बार सभी प्रतियोगिताएं जूनियर वर्ग में जिला स्तर पर आयोजित की जा रही हैं।

इसके लिए 4 जनवरी तक सभी खिलाड़ियों से आवेदन मांगे गए थे। बुधवार को देर शाम तक अलग-अलग खेलों के लिए करीब डेढ़ हजार खिलाड़ियों ने  पंजीकरण कराया। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से सभी प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी और जिमनास्टिक में होंगे आज मुकाबले
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि 5 व 6 जनवरी को बैडमिंटन बालक व बालिका वर्ग, कुश्ती बालक व बालिका वर्ग और फुटबाल बालक वर्ग, कबड्डी बालक व बालिका वर्ग और जिम्नास्टिक बालक व बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। बॉक्सिंग बालक वर्ग की प्रतियोगिता 8 को होगी। हॉकी बालक वर्ग की प्रतियोगिता 8 एवं 9 जनवरी को होगी।

हैंडबाल व विकलांग ट्राई रेस प्रतियोगिताएं बालक वर्ग में 10 को होंगी। हाफ मैराथन पुरुष व महिला ओपेन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भी 10 को ही होगी। बालक व बालिका वर्ग में टेबल टेनिस प्रतियोगिता 10 एवं 11 जनवरी को होगी। 12 जनवरी को बालक व बालिका वर्ग में वॉलीबाल के साथ ही इस प्रतियोगिता का समापन होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें