फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर महोत्सव : सुरक्षा व्यवस्था का डीआईजी व एसएसपी ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो एएसपी व सात सीओ समेत 500 पुलिसकर्मियों की लगाई गई ड्यूटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। शनिवार दोपहर डीआईजी एस. चनप्पा और एसएसपी राजकरन नय्यर ने चंपा देवी पार्क के बगल में स्थित महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मातहतों को सुरक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीआईजी और एसएसपी ने कहा कि महोत्सव के दौरान किसी भी तरह का हंगामा, अव्यवस्था या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महोत्सव स्थल पर लगातार पुलिस की दो वैन तैनात रहेंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। यदि कोई व्यक्ति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसे तत्काल पकड़ लिया जाए। उन्होंने विशेष रूप से भीड़ प्रबंधन और महिला सुरक्षा पर ध्यान देने के निर्देश दिए। महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था में दो अपर पुलिस अधीक्षक, सात क्षेत्राधिकारी सहित करीब 500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें