फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन चुनाव: गोरखपुर शहर में 26 और क्षेत्र पंचायतों में 30 बूथों पर होगा मतदान

Wed, 18 Jan 2023 02:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

मतदान के मद्देनजर 260 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सभी बूथों पर एक पीठासीन अधिकारी समेत चार कर्मचारी तैनात रहेंगे। 10 फीसदी कर्मचारी आरक्षित श्रेणी में रहेंगे। मतदान कर्मचारियों को बुधवार को सुबह 11 बजे से एनेक्सी भवन सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक (एमएलसी) निर्वाचन के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन अब मतदान की तैयारियों में जुट गया है। निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले 17 जिलों में कुल 321 बूथ बनाए गए हैं। गोरखपुर में 56 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 26 बूथ शहर के विभिन्न विद्यालयों में तो बाकी के 30 बूथ क्षेत्र पंचायतों में बनाए गए हैं। कई क्षेत्र पंचायतों में दो-दो बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन


मतदान के मद्देनजर 260 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सभी बूथों पर एक पीठासीन अधिकारी समेत चार कर्मचारी तैनात रहेंगे। 10 फीसदी कर्मचारी आरक्षित श्रेणी में रहेंगे। मतदान कर्मचारियों को बुधवार को सुबह 11 बजे से एनेक्सी भवन सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैलेट बाक्स से मतदान कराया जाएगा। मतदान के लिए मुहर का इस्तेमाल नहीं होगा। वरीयता देने के लिए पेन उपलब्ध कराया जाएगा।  

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले कुल 17 जिलों से 2.48 लाख वोटर, प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे। इनमें 1.64 लाख पुरुष तो 84 हजार महिला मतदाता शामिल हैं। 30 जनवरी को मतदान होगा। मतगणना दो फरवरी 2023 को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें