फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 85 युवाओं की नौकरी का सपना साकार, 249 ने कराया था पंजीकरण

Fri, 10 Jan 2020 11:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय की ओर से आयोजित रोजगार मेले में दस्तावेजों का सत्यापन कराते युवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय की ओर से आयोजित रोजगार मेला में बृहस्पतिवार को 85 युवाओं की नौकरी का सपना साकार हुआ। पांच कंपनियों ने रोजगार मेले में शामिल होकर कई पदों के लिए युवाओं का चयन लिखित व इंटरव्यू के माध्यम से किया।
विज्ञापन


मेले में 249 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। सुबह 10 बजे से ही युवाओं का सेवायोजन कार्यालय पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पहले दस्तावेजों का सत्यापन हुआ, फिर अर्ह युवाओं को लिखित परीक्षा में शामिल होने की मौका दिया है। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया।

कसौटी पर खरा उतरने वाले युवाओं को नौकरी दी गई। सहायक निदेशक सेवा योजन अखंड प्रताप सिंह ने युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया और मेहनत, लगन के साथ काम करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें