राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चारगांव में व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग
- तीन दिवसीय मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चारगांव में व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की तीन दिवसीय मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी एवं बैडमिंटन में गोरखपुर ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी में गोरखपुर की पुरुष एवं महिला टीम विजेता रही और रस्साकसी में गोरखपुर की पुरुष एवं महिला टीम विजेता रही। बैडमिंटन महिला वर्ग में सोनम और श्रेया ने डबल्स में गोरखपुर की तरफ से बाजी मारी। बैडमिंटन डबल्स पुरुष वर्ग में देवरिया की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन गोरखपुर मंडल के संयुक्त निदेशक एसएनराम एवं नोडल प्रधानाचार्य गोरखपुर संतोष कुमार श्रीवास्तव ने किया।
प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, रस्साकसी, खो-खो, शॉट पुट और दौड़ आदि खेल शामिल रहे। प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 12 दिसंबर तक किया जा रहा है। इसमें गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर के आईटीआई के प्रशिक्षु प्रतिभाग कर रहे हैं।