फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: परिवार संग सोए छोटे भाइयों के कमरों को बंद कर लगाई आग, बड़े भाई की करतूत

Sun, 15 Dec 2024 02:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में दिल दहलाने वाली वारदात हुई। यहां एक युवक ने अपने परिवार के साथ सोए छोटे भाइयों के कमरों को बंद कर आग लगा दी। चिलुआताल इलाके के दहला गांव में शुक्रवार रात यह घटना हुई।
विज्ञापन
Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। चिलुआताल थाना इलाके के दहला गांव में बड़े भाई बेचन ने शुक्रवार रात 11:30 बजे दो छोटे भाइयों के कमरों में ताला बंद कर थिनर (तारपीन का तेल) डालकर आग लगा दी। 
विज्ञापन


दोनों भाई पत्नी और बच्चों के साथ सोए हुए थे। आग लगते ही वे बाहर आने के लिए शोर मचाने लगे, लेकिन बाहर से ताला बंद था। करीब एक घंटे तक आग की लपटों के बीच वे कमरों में जान बचाने के लिए जूझते रहे। इसी बीच फ्रिज का सिलिंडर दगने से कमरे की दीवार फट गई। उसी रास्ते घायलों को बाहर निकाला गया।

आग से बृजेश निषाद (32), पत्नी मधु (28), बच्ची रिद्धिमा (03), अरविंद निषाद (30) और उनकी पत्नी माला (25) झुलस गए। परिजन और आस-पास के लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


अरविंद और उनकी पत्नी माला की हालत गंभीर है। दोनों की 10 दिन पहले 4 दिसंबर को शादी हुई थी। झंगहा के नई बाजार की माला पांच दिसंबर को विदा होकर ससुराल पहुंची थीं।

माला के बड़े भाई झंगहा के बोहाबार निवासी संतोष साहनी ने शुक्रवार को चिलुआताल में आरोपी बेचन निषाद, उनकी पत्नी शांति निषाद और अन्य सहयोगी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आगजनी का केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

 

एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गृह कलह की वजह से यह घटना की गई है। घायलों का इलाज चल रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

गृह कलह घटना का कारण
ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन बड़ा भाई बेचन दोनों भाइयों से मारपीट करता था। वह हरियाणा में रहकर कमाता है। अपना परिवार पीपीगंज में रखा है। वहीं बृजेश और अरविंद भी मुंबई रहकर काम करते हैं। अरविंद की शादी में पूरा परिवार आया था। इसमें बड़े भाई बेचन का न्योता नहीं दिया गया था। तीनों भाई एक ही घर में अलग-अलग कमरों में रहते हैं। खाना पीना अलग-अलग है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें