फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूडा: जेई को देनी होगी रिपोर्ट-पहले से नहीं बनी है सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
डूडा: जेई को देनी होगी रिपोर्ट-पहले से नहीं बनी है सड़क
विज्ञापन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास के बाद कुछ सड़कों के पहले से बनी होने का मामला सामने आने के बाद जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। सभी अवर अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि शिलान्यास की गईं सड़कों के बारे में यह रिपोर्ट दें कि वे पहले से नहीं बनी हैं। तभी निर्माण का कार्यादेश जारी होगा। इस तरह के दो मामले प्रकाश में आने के बाद डूडा परियोजना निदेशक ने सभी अवर अभियंताओं को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है। दरअसल, सेमरा नंबर एक और बेतियाहाता वार्ड में उन सड़कों का भी मुख्यमंत्री से शिलान्यास करा लिया गया, जो पहले से बन चुकी थीं। नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के पास क्षेत्र के लोगों की शिकायत के बाद मामला प्रकाश में आया था।
इसके बाद डूडा परियोजना अधिकारी विकास कुमार सिंह ने पहले से सड़क बने होने की लिखित सूचना नहीं देने पर एक अवर अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही सभी अवर अभियंताओं को तलब कर उनसे जल्द से जल्द उन सभी सड़कों की रिपोर्ट तलब की है, जिनका मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया था। वहीं डूडा परियोजना निदेशक ने सभी अवर अभियंताओं के साथ बैठक कर शिलान्यास की हुई सड़कों की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी अवर अभियंताओं को निर्देशित किया गया है कि मुख्यमंत्री ने जिन सड़कों का शिलान्यास किया है, उन सड़कों की लिखित रिपोर्ट दें कि यह सड़क पहले से नहीं बनी हुई है और बनाने योग्य है। इसके बाद निर्माण का कार्यादेश जारी किया जाएगा। केवल वही सड़क बनाई जाएगी जो बनाने योग्य है, अन्यथा उस रकम को शासन को भेज दिया जाएगा।
-डीके सिन्हा, अपर नगर आयुक्त एवं परियोजना निदेशक डूडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें