फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एक फेरे के लिए बढ़ाई गई गोरखपुर-ढेहर का बालाजी विशेष गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों को हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व से चलाई जा रही 05011/05012 गोरखपुर-ढेहर का बालाजी-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी एक फेरे और चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी छह जुलाई को गोरखपुर से तथा सात जुलाई को ढेहर का बालाजी से चलाई जाएगी। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी। बताया कि 05011 गोरखपुर-ढेहर का बालाजी विशेष गाड़ी छह जुलाई को गोरखपुर से 11:30 बजे चलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन


मुंबई-सेंट्रल काठगोदाम साप्ताहिक विशेष गाड़ी के फेरे बढ़ाए गए
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में हो रही यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व से चलाई जा रही छह ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के संचालन में विस्तार किया है। इन गाड़ियों का समय, ठहराव, मार्ग एवं अन्य सूचनाएं पहले की तरह ही रहेंगी। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन

09075 मुम्बई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन पांच जुलाई से 30 अगस्त तक नौ फेरों के लिए बढ़ाया गया है।
09076 काठगोदाम- मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन छह जुलाई से 31 अगस्त तक 09 फेरों के लिए बढ़ाया गया है।
09005 वापी-इज्जतनगर द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन दो जुलाई से 27 अगस्त तक आठ फेरों के लिए बढ़ाया गया है।
09006 इज्जतनगर-वापी द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन तीन जुलाई से 28 अगस्त तक आठ फेरों के लिए बढ़ाया गया है।
ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें