फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: बिहार में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सीमा हुई सील, पुलिस के साथ ये लोग भी दे रहे हैं पहरा

Sat, 11 Apr 2020 12:58 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

  • बिहार से सटे गांवों में ग्रामीणों ने बढ़ाई चौकसी
  • सिवान 29 और गोपालगंज में 3 संक्रमित मिलने के बाद सीमा सील
विज्ञापन
बनकटा रामपुर चेक सील किया गया है, एडीएम प्रशासन राकेश पटेल समेत अन्य अधिकारी जायजा लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पड़ोसी प्रांत बिहार के गोपालगंज और सिवान में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से लोग दहशत में हैं। बिहार बार्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बार्डर पर बैरियर लगाकर सीमा सील कर फोर्स लगा दी गई है। बिहार बार्डर पर तहसील क्षेत्र के गांवों में ग्रामीण रात में पहरा देना शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


सिवान में अभी तक 29 कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं जिसकी पुष्टि सीएमओ द्वारा किया गया है। बृहस्पतिवार को एडीएम प्रशासन राकेश पटेल, एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह भाटपाररानी और सलेमपुर तहसील के बार्डर इलाकों पर पहुंचे और वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को चौकसी बरतने का निर्देश दिया।

देवरिया जिले की सीमा से सिवान और गोपालगंज सटा हुआ है। तीन दिन पहले तक बिहार से लोगों का जिले में आवाजाही जारी रहा। लेकिन अब सख्ती बढ़ा दी गई है। खामपार के भवानी छापर, बनकटा के रामपुर चेक पोस्ट, लार के मेहरौना और सदर कोतवाली के करौंदी चौकी पर पुलिस मुस्तैद कर दी गई है। प्रशासन भी इसको लेकर गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी रख रहे हैं नजर

डीएम, एसपी खुद बिहार बार्डर पर नजर रख रहे हैं। गोपालगंज में कोरोना के तीन मरीज अभी तक पॉजिटिव मिले हैं। सिवान के गुठनी, दरौली और  रघुनाथपुर इलाके में कोरोना के अधिकांश मरीज हैं। इसमें सिवान के पंजवार गांव के खुर्शीद के परिवार के कई लोग अकेले कोरोना से संक्रमित हैं। इस गांव को सील कर दिया गया है।

बिहार बार्डर पर डॉक्टरों की टीम भी मौजूद है। मालवाहनों के चालक और खलासी की स्क्रीनिंग की जा रहीं है। सिवान के डीएम अमित कुमार पांडेय ने बताया कि बिहार बार्डर की सीमा को सील कर दिया गया है। अभी तक 29 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि बिहार के बार्डर को सील कर पुलिस लगा दी गई है। आने-जाने पर पूर्णत: प्रतिबंध है।

एसपी ने महामारी से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की
सिवान में पिछले 24 घंटे में 19 मामले मिले हैं जिसमें कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने बिहार में संक्रमण के कुल तादाद को बढ़ाकर 60 कर दिया है। इसके बाद मेहरौना सहित बिहार से सटे गांव के लोगों को डर सताने लगा है। उन्हें संक्रमित व्यक्तियों के आने का भय है।

बृहस्पतिवार को सिवान जिले के 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज शामिल हैं। बिहार का सीवान जिला अब कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है। सीवान के रघुनाथपुर प्रखंड में मिले मामलों में 14 लोग एक ही परिवार के हैं। सिवान एसपी अभिनव कुमार के साथ सभी थानाध्यक्षों की बैठक कर महामारी से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें