फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर ने अलीगढ़ को 34-15 से हराया

Tue, 15 Sep 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग में मेजबान गोरखपुर ने सोमवार को शानदार जीत के साथ अभियान का आगाज किया। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम के कोर्ट नंबर-दो पर खेले गए उद्घाटन मैच में गोरखपुर की टीम ने अलीगढ़ को 34-15 से पराजित किया।
विज्ञापन

मैच की शुरुआत से ही गोरखपुर के खिलाड़ियों ने अलीगढ़ पर दबाव बनाए रखा। टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। गोरखपुर ने अंतिम समय तक बढ़त बनाए रखते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन गोरखपुर के मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने किया। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन समारोह में एमजी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। एडी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। संचालन प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जफर अहमद खान, डॉ. गिरिजेश पांडेय, श्याम नारायण सिंह, डॉ. अजय पांडेय, मंडलीय क्रीड़ा सचिव डॉ. अरुणेंद्र राय, संतोष सिंह, विवेकानंद मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें