फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में बिस्तर पर मिला शिक्षक का शव, आधार कार्ड से हुई पहचान

Thu, 30 Jan 2020 09:08 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 इलाके के करीमनगर में देवरिया के पड़री निवासी विष्णु सिंह (50) का शव बुधवार को कमरे में बिस्तर पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह करीमनगर निवासी रियाजुद्दीन के मकान में किराए के कमरे में अकेले रहते थे और बच्चों को कोचिंग पढ़ाते थे।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह जब देर तक कमरा नहीं खुला तो रियाजुद्दीन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो शव बिस्तर में पड़ा था। आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने पहचान कर घरवालों को सूचना दी। देर शाम घरवाले मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पत्नी ने बताया कि वह 15 वर्षों से घर छोड़कर यहां रहते थे। उनके दो बेटे हैं। एक गोवा में दूसरा दिल्ली में रहता है। अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें