फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसीना बहाने के लिए पीपीई किट पहनी तो बिगड़ सकती है सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पसीना बहाने के लिए पीपीई किट पहनी तो बिगड़ सकती है सेहत
विज्ञापन

गोरखपुर। बैठे-बैठे पसीना बहाने के लिए अगर आप पीपीई किट पहन रहे हैं तो आप गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि इससे शरीर में सोडियम की कमी हो सकती है। उन्होंने बताया कि वजन घटाने और फिट रहने के लिए व्यायाम का कोई विकल्प नहीं है।
दरअसल सोशल मीडिया पर खबरें चल रहीं हैं कि शहर के कुछ युवा पसीना बहाने के लिए पीपीई किट का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्हें ऐसा लग रहा है कि यह पसीना उनकी कैलोरी बर्न कर देगा और उनकी फिटनेस बनी रहेगी, लेकिन यह उनके लिए ज्यादा खतरनाक है। डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि चिकित्सक पीपीई किट का इस्तेमाल संक्रमण से बचने के लिए कर रहे हैं। पीपीई किट पहनने के बाद शरीर के अंदर हवा का प्रवेश बिल्कुल नहीं होता है और पूरा शरीर पसीने से भीग जाता है। यही वजह है कि ज्यादा देर तक पीपीई किट का इस्तेमाल संभव नहीं होता है।
विज्ञापन

बताया कि अगर युवा पसीना निकालने के लिए पीपीई किट का इस्तेमाल का रहे हैं, तो यह उनकी सेहत के लिए खतरनाक है। क्योंकि पीपीई किट पहनने के बाद शरीर के हवा का प्रवेश नहीं होता है। इसकी वजह से जो पसीना निकलता है वह पूरी तरह से हमारे शरीर का सोडियम होता है। अगर यह अधिक मात्रा में निकल गया तो डिहाइड्रेशन, कमजोरी, बेहोशी, ब्लड प्रेशर जैसी दिक्कत हो सकती है, जो शरीर के लिए सबसे खतरनाक है। जिम में जाने वाला युवा वर्क आउट करके पसीना निकलता है, तो उससे कैलोरी बर्न होती है। यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में पीपीई किट का नासमझी में इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन

बढ़ गई है पीपीई किट की डिमांड
भालोटिया मार्केट में सर्जिकल सामान के विक्रेता राजेश कुमार ने बताया कि इस बीच काफी युवाओं ने पीपीई किट की खरीदारी की है। जबकि, अब तक केवल डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी ही इसे खरीदकर ले जाते थे। लेकिन, अब युवा इसे खरीद रहे हैं। पहले जहां 50 से 60 पीस पीपीई किट प्रतिदिन की बिक्री थी वहीं अब यह संख्या 100 के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें