गोरखपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति पाए जाने की वजह से 27 और 28 जुलाई को कलेक्ट्रेट सील रहेगा। उक्त अवधि में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सूचना विज्ञान केंद्र, वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम, नियंत्रण कक्ष एवं उप निबंधक कार्यालय खुले रहेंगे।
जहां संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को महत्वपूर्ण राजकीय कार्य के लिए आने जाने तथा रजिस्ट्री कराने के लिए संबंधित व्यक्तियों के लिए गोलघर चौराहे पर स्थित कलेक्ट्रेट का उत्तरी गेट खुला रहेगा।
वहीं आम लोगों का कलेक्ट्रेट परिसर में आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस कटेंनमेंट जोन के लिए बृजेश सागर को इंसीडेंट आफिसर के रूप में नियुक्त किया गया है।