फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जश्न मनाने उमड़ी गोरक्षनगरी...चारों ओर हैप्पी न्यू ईयर का शोर

विज्ञापन
नव वर्ष के अवसर पर सेंट जान स्कूल प्लेग्राउंड बशारतपुर में लगा मेला।अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर व पिकनिक स्पॉटों और चिड़ियाघर में जुटे लोग, कई चौराहों पर लग गया जाम
विज्ञापन

दिन में धूप होने से पहले दिन लोगों में दिखा जबरदस्त उत्साह

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। नए साल का जश्न शहर में बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह लोगों ने गोरखनाथ मंदिर समेत कई प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन किया फिर निकल पड़े शहर के पिकनिक स्पॉट। पिकनिक स्पॉटों और चिड़ियाघर में जबरदस्त भीड़ नजर आई। लोगों ने एक दूसरे को नए साल की बधाई दी। भीड़ की वजह से कई प्रमुख चौराहों पर जाम भी लगा।
सुबह से ही सड़कों पर लोगों की भीड़ दिखने लगी। कोई परिवार के साथ तो कोई दोस्तों के साथ घूमने निकला। वाहनाें में गुब्बारा बांधकर लोग सड़कों पर चल रहे थे। सुबह-सुबह कोई कुशीनगर निकल गया तो किसी ने शहर के गोरखनाथ मंदिर, नौका विहार, रेल म्यूजियम समेत सिटी मॉल, होटलों व रेस्टोरेंटों में नया साल मनाया। लोग नए साल को आनंद के रूप में यादगार बनाने में लगे रहे। शहर से सटे आसपास के कस्बों से भी लोग शहर में नया साल मनाते हुए देखे गए।
विज्ञापन


विभिन्न धार्मिक स्थलों पर किए दर्शन-पूजन
सुबह से ही धार्मिक स्थलों पर भीड़ देखने को मिली। सुबह स्नान आदि करने के बाद लोग गोलघर काली मंदिर, बुढि़या माता मंदिर, बेतियाहाता हनुमान मंदिर, मंगला माता मंदिर, महादेव झारखंडी मंदिर, बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर, विष्णु मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंच कर दर्शन-पूजन कर भगवान को धूप कपूर आदि अर्पित कर परिवार की मंगल की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ मंदिरों में देखी गई।
-
मसीही समाज ने मनाया नया साल
महानगर के सभी गिरजाघरों में पुरोहितों की ओर से नए साल का गर्भजोशी के साथ स्वागत किया गया। चर्चों व घरों में गूंजते रहे प्रभु यीशु मसीह के यश गीत सभी ने आतिशबाजी के बीच एक दूसरे के गले मिलकर हैप्पी न्यू ईयर कहा। किसी ने प्रभु यीशु मसीह के झांकी के सामने सेल्फी लिया तो किसी ने फूलों के साथ सभी ने अपने कमरे में नए वर्ष के क्षण को कैद कर सेल्फी को यादगार बनाया विश्वासियों ने कैंडल जलाकर विश्व मंगल की कामना की।
विज्ञापन


-
बशारतपुर मेले में पहुंची भीड़
सेंट जॉन चर्च बशारतपुर स्थित प्लेग्राउंड में बृहस्पतिवार शाम को मेले का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में मसीह समाज के लोगों ने पहुंचकर लुत्फ उठाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को मेडल और इनाम दिया गया। मुख्य अतिथि गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल व पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर की कुलपति डॉ. पूनम टंडन ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया गया। पुरोहित रोशन लाल ने बताया कि मेले का उद्देश्य जो लोगों को न्यू ईयर में मिलने का अच्छा मौका रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें