फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नए साल के स्वागत में खूब झूमी गोरक्षनगरी, रात 12 बजते ही छूटे पटाखे, केक काटकर किया नए साल का स्वागत

Thu, 01 Jan 2026 10:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

नए साल के स्वागत के मौके पर शहर में पूरी तैयारियां रहीं। गोरखपुर क्लब, फॉरेस्ट क्लब, क्रूज व अन्य रिसॉर्ट व होटलों में नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न का माहौल रहा। महानगर के लगभग सभी गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। नए साल के स्वागत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अपार्टमेंट्स में रहने वाली महिलाएं समूह बनाकर नए साल की पूर्व संध्या पर सामूहिक कार्यक्रम में शामिल रहीं।
विज्ञापन
नव वर्ष के अवसर पर नौकाविहार रोड स्थित होटल में नृत्य करते लोग । संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल के अंतिम दिन 2025 की विदाई और नववर्ष के स्वागत में देर रात तक गोरक्षनगरी में जश्न मनाया गया। गोरखपुर क्लब, फॉरेस्ट क्लब, क्रूज व अन्य रिसॉर्ट व होटलों में नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न का माहौल रहा। जैसे ही घड़ी में 12 बजा, चारों ओर हैप्पी न्यू ईयर का शोर गूंज उठा। आतिशबाजी के साथ गोरखपुर वासियों ने नए साल का स्वागत किया।
विज्ञापन


गोरखपुर क्लब में जनरल सेक्रेटरी डॉ. संजीव गुलाटी के निर्देशन में रात आठ बजे से ही पार्टी का आयोजन शुरू हो गया। डीजे पर डांस के साथ बाहर से आए कलाकारों ने गीतों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया। जोड़े डीजे की धुन पर थिरकते रहे। रात 12 बजे आतिशबाजी की गई और केक काटकर नए साल का स्वागत किया गया। गुलरिहा स्थित निजी रिसॉर्ट में भी डीजे और गायक कलाकारों ने रात को यादगार बना दिया।

नए साल के जश्न में गिरजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना
नववर्ष की पूर्व संध्या पर बुधवार रात महानगर के लगभग सभी गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। सिविल लाइंस स्थित सेंट जोसेफ चर्च में पल्ली पुरोहित फादर जीजो एंथोनी ने धन्यवाद प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसी तरह सेंट एंथोनी चर्च धर्मपुर सहित शहर के सभी चर्चों में भक्ति भाव से विशेष प्रार्थनाएं की गईं।

महिलाओं में खासा उत्साह, होंगे विविध आयोजन
नए साल के स्वागत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अपार्टमेंट्स में रहने वाली महिलाएं समूह बनाकर नए साल की पूर्व संध्या पर सामूहिक कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। इनमें म्यूजिकल चेयर, क्विज, डांस प्रतियोगिता, कुकिंग विदाउट फायर और फैशन शो जैसी गतिविधियां शामिल हैं।
विज्ञापन

किसी ने पार्टी के लिए बनाया प्लान, कोई धार्मिक स्थलों पर जाने को तैयार
शहर में नए साल के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। साल के आखिरी दिन युवाओं में जश्न की तैयारियां तेज हो गई हैं। कोई दोस्तों के साथ पार्टी का प्लान बना रहा है, तो कोई नए साल की शुरुआत धार्मिक स्थलों में दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ करेगा।

नए साल में  इस बार नए साल पर अपने दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे। दोस्तों के लिए गिफ्ट भी खरीदे हैं। केक काटकर नए साल का स्वागत करेंगे: जाह्नवी भारद्वाज
नए साल पर अपनी मां के लिए गुलाब का बुके खरीदा है। घर वालों के साथ नया साल मनाने की तैयारी की है। खासकर मां के साथ अलग-अलग तरह के पकवान बनाएंगे: शिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें