मामूली रूप से तबीयत खराब होने के बाद भाजपा के नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल ने खुद को एहतियातन होम क्वारंटीन कर लिया है। इसी का नतीजा रहा कि विधायक रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अति महत्वपूर्ण बैठक में भी नहीं गए।
विज्ञापन
इसी सिलसिले में विधायक से पूछा गया तो उनका कहना था कि वैश्विक महामारी से जंग जीतना है तो हर व्यक्ति को समझदारी दिखानी होगी। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के तमाम नेता, सांसद व विधायक थे। किसी को दिक्कत होती तो नुकसान अपना ही होगा।
उन्होंने कहा जरा सी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो तो खुद को होम क्वारंटीन करने से किसी को नहीं हिचकना चाहिए। इससे देश, समाज का भला होगा। हल्का बुखार था तो खुद को होम क्वारंटीन कर लिया। परिवार के सदस्यों से भी दूरी बनाकर रख रहे हैं। किसी तरह की दिक्कत नहीं है। बस, सतर्कता जरूरी है।