उत्तर मध्य रेलवे के झांसी-कानपुर सेंट्रल खंड पर नान-इंटरलाकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिए जाएगा। जिसकी वजह से 22 फरवरी से छह ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है और एक ट्रेन को री-शेड्यूल कर चलाया जाएगा। एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने ये जानकारी दी।
मार्ग परिवर्तन
22, 24, 26, 28, 29 फरवरी एवं 02 मार्च को पनवेल से चलने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झांसी-ग्वालियर-भिंड-इटावा-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
25 फरवरी एवं 3 मार्च को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 15064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झांसी-ग्वालियर-भिण्ड-इटावा-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलायी जाएगी।
23 फरवरी से 4 मार्च तक ग्वालियर से चलने वाली 11124 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ग्वालियर-भिंड-इटावा-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
22 फरवरी से 3 मार्च तक बरौनी से चलने वाली 11123 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-इटावा-भिंड-ग्वालियर के रास्ते चलाई जाएगी।
2 मार्च को गोरखपुर से चलने वाली 15015 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-इटावा-भिंड-ग्वालियर के रास्ते चलाई जाएगी।
2 मार्च को बरौनी से चलने वाली 12521 बरौनी-एर्नाकुलम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-इटावा-भिंड-ग्वालियर के रास्ते चलाई जाएगी।
री-शिड्यूल
4 मार्च को गोरखपुर से चलने वाली 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस गोरखपुर से 120 मिनट री-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।