फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहर के प्रतीक ने साउथ एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीता- अब इसे बताया अपना लक्ष्य

Wed, 04 Sep 2024 11:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

शहर के रामजानकी नगर निवासी प्रतीक पांडेय ने साउथ एशियन चैंपियनशिप में कुश्ती के 96 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। चैंपियनशिप का आयोजन 30 अगस्त से एक सितंबर तक नेपाल के काठमांडो में हुआ था। उनका लक्ष्य है कि भारत के लिए अभी आगे और भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना चाहते हैं।
विज्ञापन
नेपाल काठमांडू में आयोजित साउथ एशियन चैंपियनशिप में गोरखपुर के प्रतीक पांडेय ने 96 किलोग्राम भा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के रामजानकी नगर निवासी प्रतीक पांडेय ने साउथ एशियन चैंपियनशिप में कुश्ती के 96 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। चैंपियनशिप का आयोजन 30 अगस्त से एक सितंबर तक नेपाल के काठमांडो में हुआ था। प्रतीक पुत्र आत्मा पांडेय ने बताया कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी कई पदक प्राप्त कर चुके हैं।

विज्ञापन


आगे और भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए पदक जीतना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि अपने खेल शुरुआती प्रशिक्षण का आगाज 2008 में गोरखपुर रीजनल स्टेडियम से किया। अपनी कुश्ती कला की उपलब्धियों के दम पर खेल कोटे के तहत भारतीय डाक विभाग में नौकरी प्राप्त की।

वर्तमान समय में गोरखपुर के प्रधान डाकघर में जन संपर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत है। उन्होंने अपनी इन उपलब्धियों का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। इनकी इस उपलब्धि पर भारतीय कुश्ती टीम के कोच चंद्र विजय सिंह, अंतरराष्ट्रीय पहलवान जनार्दन यादव, जिला कुश्ती संघ के सचिव मायाशंकर शुक्ला, अंतरराष्ट्रीय पहलवान संजय राय, नितेश शुक्ला, मार्कंडेय तिवारी, संजय त्रिपाठी, आचुत्यानंद, वेद प्रकाश यादव, संगम चौरसिया ने बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें