महाप्रबंधक ने बताया कि इस परियोजना के लिए गंडक नदी पर 854 मीटर लंबा नया पुल बनेगा। इसके अलावा 16 बड़े एवं 38 छोटे पुल बनाए जाएंगे। इस खंड पर कुल 12 रेलवे स्टेशन हैं, जिसमें से गोरखपुर कैंट, उन्नौला, पिपराइच, बोदरवार, कप्तानगंज, घुघली, सिसवा बाजार, खड्डा, पनियहवा एवं बाल्मिकीनगर रोड क्राॅसिंग स्टेशन हैं। इसके अलावा महुअवा खुर्द व गुरली रामगढ़वा हाल्ट स्टेशन हैं। इन सभी स्टेशनों पर नए प्लेटफाॅर्म, फुट ओवरब्रिज, शेड आदि बनेंगे।
इसे भी पढ़ें: पहले खूब बरसकर रुलाया, अब फिर से रूठ गए बदरा
गोरखपुर कैंट-बाल्मिकीनगर रेल खंड पंजाब से लेकर असम तक को जोड़ता है। इस मार्ग से पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत को अनाज, फर्टिलाइजर, सीमेंट, कोयला, लोहा आदि की ढुलाई कम समय में हो सकेगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश एवं बिहार के कृषि बाहुल्य क्षेत्र से जूट, गन्ना मक्का उत्पादों को बाजार के लिए कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
इसे भी पढ़ें: फिर हिला चौरीचौरा: उतरने से पहले चला दिया ऑटो, बच्ची की कुचलकर मौत
बड़ी लाइनों पर शत-प्रतिशत विद्युतीकरण
इस वर्ष इन्दारा-दोहरीघाट का आमान परिवर्तन एवं विद्युतीकरण तथा गाजीपुर सिटी-ताड़ीघाट नई लाइन का निर्माण, विद्युतीकरण सहित पूरा किया गया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूर्वोत्तर रेलवे के 55 स्टेशनों को चयनित किया गया है। पूर्वाेत्तर रेलवे के सभी ऑपरेशनल बड़ी लाइन खंडों का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण पूर्ण कर लिया गया है।