फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध: फर्जी दस्तावेज लगाने पर बिहार का अभ्यर्थी गिरफ्तार, जानिए कैसे आया पकड़ में

Sat, 04 Jan 2025 12:09 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

कैंट पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 पास करने के बाद कुश कुमार को दस्तावेज सत्यापन के लिए दो जनवरी 2025 को बुलाया गया था। इस दौरान अभ्यर्थी ने अपना ड्राइविंग लाइसेंस व वोटर आईडी कार्ड प्रस्तुत किया गया। इसमें उसकी जन्मतिथि 23 मार्च 2005 अंकित थी। इसके बाद सत्यापन के लिए आधार कार्ड मांगा गया, जिसमें अभ्यर्थी की जन्मतिथि 20 फरवरी 1993 अंकित थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सिपाही भर्ती परीक्षा 2023 में फर्जी दस्तावेज लगाने के आरोप में कैंट पुलिस ने बिहार के भोजपुर जिले के मौआर गांव निवासी कुश कुमार को गिरफ्तार किया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने अपनी 12 साल उम्र घटाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराया था। दस्तावेज सत्यापन के दौरान अभ्यर्थी का फर्जीवाड़ा पकड़ में आया तो पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की और शुक्रवार सुबह कैंट क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।

विज्ञापन


कैंट पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 पास करने के बाद कुश कुमार को दस्तावेज सत्यापन के लिए दो जनवरी 2025 को बुलाया गया था। इस दौरान अभ्यर्थी ने अपना ड्राइविंग लाइसेंस व वोटर आईडी कार्ड प्रस्तुत किया गया। इसमें उसकी जन्मतिथि 23 मार्च 2005 अंकित थी।

इसके बाद सत्यापन के लिए आधार कार्ड मांगा गया, जिसमें अभ्यर्थी की जन्मतिथि 20 फरवरी 1993 अंकित थी। जो निर्धारित आयु सीमा से 12 साल अधिक था। इसके बाद पुलिस ने अभ्यर्थी से कड़ाई से पूछताछ शुरू की। तब उसने अपनी करतूत बताई।
विज्ञापन


सिपाही भर्ती परीक्षा में पास अभ्यर्थी के दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान उसकी करतूत सामने आई। गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भिजवा दिया गया: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें