फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी के शौक में किया अपराध: 'मेरा सपना था कि एक दिन खाकी वर्दी पहनकर रौब दिखाउं'...लवकुश से बना कुश कुमारी

Sat, 04 Jan 2025 11:50 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

पुलिस की पूछताछ में बताया है कि, मेरा सपना था कि एक दिन खाकी वर्दी पहनकर रौब दिखाउं। लेकिन धीरे-धीरे मेरी उम्र निकल गई। पहली बार लवकुश मौआर नाम से 2009 में बिहार बोर्ड से हाई स्कूल और 2011 में इंटर पास किया था। इसके बाद उम्र घटाने के लिए 2021 में नाम कुश कुमार रखा और हाई स्कूल परीक्षा पास की। इसी नाम से 2023 में इंटर परीक्षा पास की।
विज्ञापन
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिपाही भर्ती परीक्षा पास कर कूटरचित कागजात लगाने वाले बिहार के कुश कुमार की बातें सुनकर पुलिस भी एक समय हैरान हो गई। अभ्यर्थी पुलिस बनने के लिए 12 साल उम्र घटाकर लवकुश से कुश कुमार बना। इसके लिए उसने दो बार हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा दी। इसके बाद उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए फाॅर्म भरा था।

विज्ञापन


अभ्यर्थी ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि, मेरा सपना था कि एक दिन खाकी वर्दी पहनकर रौब दिखाउं। लेकिन धीरे-धीरे मेरी उम्र निकल गई। पहली बार लवकुश मौआर नाम से 2009 में बिहार बोर्ड से हाई स्कूल और 2011 में इंटर पास किया था। इसके बाद उम्र घटाने के लिए 2021 में नाम कुश कुमार रखा और हाई स्कूल परीक्षा पास की।

इसी नाम से 2023 में इंटर परीक्षा पास की। दोनों परीक्षा पास करने के बाद मैं सिपाही भर्ती की तैयारी करने लगा। रोज सुबह दौड़ना शुरू कर दिया। इसी बीच उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती परीक्षा हुई, जिसे मेहनत कर पास किया। सपना पूरा होने वाला था, तभी आधार कार्ड से उम्र का पता चल गया।
विज्ञापन


आरोपी के पास से पुलिस ने प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और निर्वाचन कार्ड बरामद किया है। बिहार में ऐसा होना आम बात है। कुश ने बताया कि बिहार में बहुत से लोग उम्र घटाने के लिए हाई स्कूल की परीक्षा देते हैं। उन्हें देखकर मैंने भी परीक्षा दी थी। लेकिन, परीक्षा अपनी मेहनत से पास की है।कुश का एक भाई दिल्ली में रहकर काम करता है।

वहीं, उसके पिता किसान हैं। कुश ने अपने सपने को पूरा करने के लिए नियमाें का उलंघन कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कराए, लेेकिन आधार कार्ड के कारण उसका फर्जीवाड़ा पकड़ा गया आैर अब पुलिस के गिरफ्त में है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें