फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कांग्रेस नेता के भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी गंभीर; बेटा- बहन की भी मौत

Mon, 09 Jun 2025 12:44 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखपुर एवं मुल रूप से बेलीपार थाना क्षेत्र के मलांव निवासी होटल शिवाय के मालिक और गोरखपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरदेंदु पांडेय का भतीजा शिवम पाण्डेय अपने परिवार समेत नैनीताल घूमने जा रहे थे। इसी बिच शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र के जमुका गांव के पास हाइवे किनारे मोरंग उतार रहे ट्रक में कार पीछे से टकरा गई।
विज्ञापन
मृतक शिवम पांडेय की फाइल फोटो. घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त कार व ट्रक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलांव निवासी शिवम पांडेय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वो अपने परिवार के साथ नौनीतार घूमने जा रहे थे। इसी बीच शाहजहांपुर में सड़क हादसे में शिवम, दो वर्ष का बेटा माधवन और बहन की मौत हो गई। जबकि पत्नी शालिनी पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गई, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं, कार में सवार अंगर और सिद्ध द्विवेदी भी सड़क हादसे में घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर एवं मुल रूप से बेलीपार थाना क्षेत्र के मलांव निवासी होटल शिवाय के मालिक और गोरखपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरदेंदु पांडेय का भतीजा शिवम पाण्डेय अपने परिवार समेत नैनीताल घूमने जा रहे थे। इसी बिच शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र के जमुका गांव के पास हाइवे किनारे मोरंग उतार रहे ट्रक में कार पीछे से टकरा गई।
विज्ञापन

कार में सवार गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र के मालवीय नगर निवासी डॉ नीरज द्विवेदी की पत्नी श्वेता द्विवेदी व मलांव निवासी शिवम पाण्डेय व उनके दो वर्षीय बेटे माधवन की मृत्यु हो गई। जबकि कार में सवार अंगद यादव, शिवम की पत्नी शालिनी पाण्डेय व भांजी सिद्ध द्विवेदी घायल हो गए। इस हादसे में डाक्टर नीरज बाल बाल बच गए। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें