फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर बुलडोजर हादसा: जेल गए सपा कार्यकर्ताओं की पैरवी करेगी पार्टी, अखिलेश यादव ने संभाली कमान

Sat, 28 Nov 2026 08:22 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में रोड शो के दौरान जेसीबी से कुचलकर बच्चे आर्यवर्धन सिंह की मौत के मामले में आठ कार्यकर्ताओं के जेल जाने के बाद समाजवादी पार्टी ने उनकी कानूनी मदद का फैसला किया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में गोरखपुर के नेताओं के साथ बैठक कर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने हाईकोर्ट के पैनल अधिवक्ताओं से सलाह लेकर कार्यकर्ताओं की जमानत और आगे की कानूनी पैरवी की रणनीति बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव। - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोड शो के दौरान बुलडोजर (जेसीबी) से कुचलकर बच्चे आर्यवर्धन सिंह की मौत के मामले में आठ कार्यकर्ताओं के जेल जाने के बाद समाजवादी पार्टी ने अब कानूनी मोर्चा खोल दिया है। पार्टी गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की जमानत से लेकर आगे की कानूनी लड़ाई तक मदद करेगी। इसके लिए हाईकोर्ट के पैनल अधिवक्ताओं से राय लेकर मजबूत पैरवी की रणनीति तैयार की जाएगी। जरूरत पड़ने पर पार्टी आंदोलन भी करेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बैठक कर ली जानकारी

शुक्रवार को लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गोरखपुर के नेताओं के साथ बैठक कर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने निवर्तमान और पूर्व जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों तथा चुनाव लड़ चुके नेताओं से घटना और अब तक हुई कार्रवाई का ब्योरा लिया। नेताओं ने बताया कि मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन

पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को अकेला नहीं छोड़ेगी: अखिलेश

इस पर अखिलेश ने आरोपियों की कानूनी मदद के विकल्पों पर चर्चा की और प्रदेश नेतृत्व को हाईकोर्ट के पैनल अधिवक्ताओं से विमर्श कर आगे की रणनीति तय करने का निर्देश दिया। पहले जमानत की प्रक्रिया और अन्य कानूनी विकल्पों पर काम किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को अकेला नहीं छोड़ेगी और हरसंभव मदद करेगी।

बैठक में कुछ नेताओं ने घटना को लेकर आंदोलन का सुझाव भी दिया। इस पर नेतृत्व ने जरूरत पड़ने पर आंदोलन करने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें