फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: होश में आई दुल्हन, सिरहाने बैठकर निहारता रहा पति; आईसीयू में आकर दूल्हे ने किया था सिंदूरदान

Fri, 15 May 2026 03:34 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में शादी के दिन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर दुल्हन को आईसीयू में भर्ती कराया गया। दुल्हन के दरवाजे पर द्वारपूजा और अन्य रस्में पूरी करने के बाद दूल्हा अस्पताल पहुंचा सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन दिया। दूल्हे ने आईसीयू में युवती की मांग भरी। पूजा को होश आ गया है। 
विज्ञापन
दूल्हे ने आईसीयू में भरी युवती की मांग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में शादी के दिन हादसे में गंभीर रूप से घायल दुल्हन पूजा यादव को होश आ गया है। बृहस्पतिवार को उसने परिवार के लोगाें से बातचीत भी की। विवाह की रस्में पूरी करने के बाद पति सन्नी यादव भी सुबह ही आ गए और अब पूजा के साथ अस्पताल में हैं। वह पूरे दिन सिरहाने बैठकर पत्नी को निहारते रहे।उधर, पूजा के मायके और ससुराल वालों के चेहरों पर छाई मायूसी दूर हो गई है।
विज्ञापन


बांसगांव के हटवार गांव की रहने वाली पूजा यादव का रिश्ता महादेवा बाजार के महुआ निवासी सन्नी यादव से तय हुआ था। 14 मई को शादी के लिए पूजा के घर बरात आनी थी। एलएलबी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देकर लौट रही पूजा को हादसे में गंभीर चोटें आई थीं। 

उसे दाउदपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। द्वारपूजा की रस्म को पूरा करने के बाद देर रात अस्पताल पहुंच आईसीयू में ही पति सन्नी ने सिंदूरदान कर साथ निभाने का वचन दिया। बृहस्पतिवार सुबह ही वह अस्पताल पहुंच गए और पूरे दिन पत्नी के साथ बिताया।

वहीं, बड़ी संख्या में परिजन और रिश्तेदार दाउदपुर स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों का कहना है कि पूजा अब खतरे से बाहर है लेकिन उसके सिर में चोट हैए जिसकी वजह से आईसीयू में रखा गया है। वहां से एक दो दिन बाद नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट करेंगे। हालांकि, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने में अभी समय लग सकता है।

मायके में लौटी रौनक, घर आने के तीन दिन होगी विदाई
पूजा की तबीयत ठीक होने के बाद मायके में पिता महिपाल यादव बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि भगवान ने हमारी प्रार्थना सुन ली। उन्होंने कहा कि जब हादसे की खबर मिली तो कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि अब क्या करें, क्योंकि बरात भी आ रही थी। 24 घंटे तक परिवार के लोगों ने भोजन ही नहीं किया। 

पूजा को होश आने के बाद घर में रौनक लौट आई है। बताया कि बुधवार को द्वार पूजा के बाद अन्य वैवाहिक रस्में निभाकर कर दूल्हे को सिंघोरा दिया गया। अस्पताल जाकर उन्होंने सिंदूरदान किया। अब शादी की रस्म पूरी हो गई है। बेटी जब डिस्चार्ज होकर घर आएगी तो तीन दिन के बाद उसकी विदाई करेंगे।

 

पूजा के ससुराल वाले भी थे चिंता में
दूल्हा सन्नी यादव के पिता कमला यादव का निधन एक हादसे में हो चुका है। मां मुनक्का देवी ने खेती-किसानी करके बड़ी मुश्किलों के बीच अपने तीन बेटों को पाला है। हादसे में पूजा के घायल होने की खबर के बाद सभी लोग चिंता में थे लेकिन जब उन्हें पता चला कि पूजा को होश आ गया तो सभी खुश हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सन्नी के घर परिवार का कोई सदस्य नहीं था। केवल रिश्तेदार ही थे। उन्होंने बताया कि सभी लोग दुल्हन को देखने अस्पताल गए हैं। हम लोगों को सुकून है को दुल्हन को होश आ गया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें