फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर : आखिरी दिन 53 मतदान कार्मिक गैरहाजिर, एफआईआर के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। निकाय चुनाव के मद्देनजर चल रहा मतदान कार्मिकों का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शनिवार को पूरा हो गया। आखिरी दिन 53 मतदान कर्मचारी प्रशिक्षण लेने नहीं पहुंचे। प्रभारी अधिकारी कार्मिक व सीडीओ संजय मीना ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इनमें चार पीठासीन अधिकारी, 8 मतदान अधिकारी प्रथम, 29 मतदान अधिकारी द्वितीय, चार मतदान अधिकारी तृतीय तथा आठ मतदान अधिकारी चतुर्थ शामिल हैं। सीडीओ ने इनका एक दिन का वेतन भी बाधित करने को कहा है। उधर, आखिरी दिन मेयर पद के लिए 151 और पार्षद पद के लिए 156 कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। चार दिनों में कुल मेयर के लिए 367, पार्षद के लिए 389 वोट पड़े। इसी तरह जिले के 11 नगर पंचायतों में अध्यक्ष के लिए कुल 136 और सदस्य के लिए 138 वोट पड़े। यानी चारों पदों के लिए कुल 1030 वोट डाले गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें